कारोबार

31 मार्च 2020 से पहले आधार से पैन कार्ड करा लें लिंक अन्यथा होगा यह नुकसान

अगर आपके पास पैन कार्ड व आधार कार्ड हैं तो 31 मार्च 2020 से पहले इन दोनों को लिंक करा लीजिए अन्यथा इसके बाद आपका पैन रद्द हो सकता है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक दोनों को लिंक कराने की आखिरी तारीख तय कर दी है। य​दि आप इन दोनों को लिंक कराना चाहते हैं तो इस तरह करा सकते हैं –

इस तरह ऑनलाइन करें लिंक

आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक कराने के लिए आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वहां आपको लिंक आधार पर क्लिक करना है। यहां अपना आधार नंबर,पैन नंबर व नाम डाल सकते हैं और कैप्चा कोड भी लिखकर क्लिक करें जिसके कुछ देर बाद अपने आप सत्यापन के बाद दोनों कार्ड लिंक हो जाएंगे। अगर आपका नाम दोनों में विभिन्न है तो आपको ओटीपी कोड की आवश्यकता पडेगी। ओटीपी नंबर आपके आधार कार्ड से जुडे मोबाइल पर प्राप्त होगा और इस ओटीपी को डालते ही लिंक हो जाएगा।

1 अप्रैल से ऐसे हो जाएंगे रद्द

जानकारी के मुताबिक ऐसे पैन कार्ड जो 31 मार्च 2020 तक आधार से लिंक नहीं होंगे उन्हें 1 अप्रैल से निष्क्रिय मान लिया जाएगा और ऐसी स्थिति में आयकर विभाग कानून के तहत कार्रवाई भी कर सकेगा। गौरतलब है कि​ लिंक करने की तारीख पहले 31 दिसंबर 2019 थी मगर अब इस तारीख को बढाकर 31 मार्च 2020 तक कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 27 जनवरी 2020 तक करीब 30.75 करोड़ पैन कार्ड को पहले ही आधार से जोड़ दिया गया है।

Read More: बैंक ने बिना कारण लोन देने से किया मना तो सरकार तक होगी शिकायत

एसएमएस से भी करवा सकते हैं

आप एसएमएस के जरिये भी लिंक करवा सकते हैं। आपको मोबाइल में UIDPN टाईप कर स्पेस देना चाहिए उसके बाद पैन व आधार कार्ड नंबर को लिख सकते हैं और इसे 567678 या 56161 नंबर पर भेज सकते हैं। इसलिए भविष्य में होने वाली किसी परेशानी से बचने के लिए 31 मार्च से पहले इन दोनों को लिंक करा लेना ही बेहतर होगा।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago