कारोबार

गौतम अडाणी ने कमाई के मामले में जैक मा को पीछे छोड़ा, अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा

भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी ने कमाई के मामले में चीन के अरबपति कारोबारी जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम की दौलत इस साल 17.1 अरब डॉलर बढ़ी है। इसके साथ ही ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अडाणी अब विश्व के 25वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति 50.9 अरब डॉलर है। वहीं, अलीबाबा के संस्थापक जैक मा इस सूची में 26वें स्थान पर हैं। साल 2021 में अब तक उनकी दौलत 43.7 करोड़ डॉलर घटी है। जैक मा अब 50.2 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

मुकेश अंबानी विश्व के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की जानकारी के अनुसार, इस साल गौतम अडाणी की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। इसका प्रमुख कारण अडाणी के पोर्ट से लेकर ऊर्जा कारोबार में निवेशकों का भरोसा बढ़ना माना जा रहा है। मौजूदा साल में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानि आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत भी 5.08 अरब डॉलर बढ़ी है। वह कुल 81.8 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक माने जाते हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी विश्व के 10वें सबसे अमीर शख्स हैं। कोरोना काल में भी उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ।

बिलिनेयर इंडेक्स में बेजोस नंबर वन पर

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, अमेरिकी बिलेनियर एवं अमेज़न के मालिक जेफ बेजोस 182 अरब डॉलर के साथ नंबर एक पर हैं। वहीं, एलन मस्क 175 अरब डॉलर के साथ दूसरे और 140 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर बिल गेट्स तीसरे नंबर पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में 125 अरब डॉलर संपत्ति के साथ फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट चौथे नंबर, 106 अरब डॉलर के साथ फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग पांचवें, 96.4 अरब डॉलर के साथ वॉरेन बफेट छठे, 96 अरब डॉलर के साथ लैरी पेज सातवें, 92.8 अरब डॉलर के साथ सर्गी ब्रिन आठवें, 85.8 अरब डॉलर के साथ स्टीव बॉल्मर नौवें और 81.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 10वें नंबर पर हैं।

Read Read: फिलीपींस ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों के लिए किया करार

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago