हलचल

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, कमरे में लटका मिला शव

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की दिल्ली स्थित उनके निवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शर्मा का शव बुधवार सुबह उनके गोमती अपार्टमेंट स्थित फ्लैट के एक कमरे में मिला। मामले की जानकारी उनके कर्मचारियों ने सुबह लगभग 7:30 बजे पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर वह फासी के फंदे से लटके हुए हैं। उन्हें कंधे से नीचे उतार कर तत्काल ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सांसद रामस्वरूप के कमरे के अंदर से काफी मात्रा में दवाइयां मिली हैं।

निधन की खबर के बाद कई कार्यक्रम हुए रद्द

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अब सिर्फ जलेब निकलेगी। प्रदेश विधानसभा में भी आज की कार्यवाही कल तक शोक में स्थगित कर दी गई है। वहीं, लोकसभा में सांसद शर्मा और मनोहर लाल सैनी को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार को सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित तक दिया गया। उधर, मामले में पुलिस ने बताया कि हम जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल सांसद की खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है। शर्मा के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद वापस गोमती अपार्टमेंट लाया गया, जहां पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।

2014 में पहली बार सांसद बने थे रामस्वरूप

सांसद रामस्वरूप शर्मा का जन्म 10 जून, 1958 को हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में हुआ था। वह मंडी जिला भाजपा और बाद में हिमाचल प्रदेश राज्य संगठन के आयोजन सचिव भी रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। रामस्वरूप शर्मा आरएसएस के सक्रिय सदस्य थे। वह 12 सितंबर, 2014 को विदेश मामलों पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए थे और पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य भी रहे। शर्मा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे।

राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने दिया इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago