गरम मसाला

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी चार युवा फैंस ने किया सुसाइड

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हाल में अपने मुंबई स्थित घर में मात्र 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। उनकी अचानक हुई इस मौत पर उनके फैंस, परिवार और दोस्तों को विश्वास नहीं हो रहा है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कई लोगों को गहरा सदमा लगा है। मीडिया की जानकारी के अनुसार, उनके आत्महत्या करने के बाद से अब तक देशभर में चार किशोरों ने भी अपनी ज़िंदगी खत्म ली है।

यूपी, बिहार और अंडमान एंड निकोबार में युवाओं ने किया सुसाइड ​

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार की रहने वाली 15 साल की एक लड़की ने 17 जून को अंडमान और निकोबार में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। इस मामले में अंडमान एंड निकोबार के डीजीपी दिपेंद्र पाठक ने कहा, ‘हां यह सच है कि एक 15 साल की लड़की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पढ़कर डिप्रेशन में चली गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आगे कहा, मैं सभी युवाओं से कहना चाहूंगा कि वह इस तरह का कोई भी ख़तरनाक कदम न उठाए, देश को आपकी जरूरत है।’

आपको बता दें कि इससे पहले पटना की रहने वाली एक लड़की भी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की ख़बर सुनकर डिप्रेशन में चली गई और उसने भी आत्महत्या कर ली थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के बरेली में भी 10वीं क्लास की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया।

Read More: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

इनके अलावा बिहार के नालंदा में 10 साल के एक बच्चे ने सुशांत के निधन की ख़बर सुनकर खुद की ज़िंदगी को खत्म कर लिया। हाल में 14 जून को तेजी से पॉपुलर हो रहे बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली, जिसके बाद से देशभर में शोक का माहौल है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago