हलचल

पूर्व आईपीएस अन्नामलाई कुप्पूसामी ने ज्वॉइन की भाजपा, पीएम मोदी के रहे हैं मुरीद

कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अन्नामलाई कुप्पूसामी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अन्नामलाई ने भाजपा महासचिव व कर्नाटक व तमिलनाडू के प्रभारी पी मुरलीधर राव, तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरूगन और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि तमिलनाडु मूल के अन्नामलाई कुप्पूसामी को एक बेहद ईमानदार, बहादुर और साफ-सुथरी छवि वाला अफसर माना जाता है।

पिछले साल मई में पुलिस सेवा से दिया था त्याग पत्र

कर्नाटक में नौ वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद अन्नामलाई कुप्पूसामी ने पिछले साल मई महीने में पुलिस सेवा से त्याग पत्र दे दिया था। उस वक्त वह दक्षिण बेंगलुरू के पुलिस उपायुक्त थे। तमिलनाडु के करूर में जन्मे 2011 बैच के इस पूर्व आईपीएस अधिकारी के कर्नाटक के उडुपी जिले के कारकला के सहायक पुलिस अधीक्षक और उडुपी व चिकमंगलूर के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यकाल को याद किया जाता है।

अन्नामलाई ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की

भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि वे कृषक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पृष्ठभूमि बहुत अच्छी रही है। उन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद प्रबंधन की पढ़ाई की और फिर आईपीएस के लिए चुने गए। राव ने कहा कि देश के हर राज्यों की तरह तमिलनाडु में भाजपा मजबूत हो रही है। वहां भी समाज के विभिन्न वर्गों में और अलग-अलग क्षेत्र के लोगों में भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है।

Read More: इंडियन एयरफोर्स ने My IAF ऐप लॉन्च की, ये जानकारी मिलेगी ऐप्लिकेशन पर

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करने, संवैधानिक मूल्यों की स्थापना करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए अन्नामलाई भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अन्नामलाई ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago