लव यू जिंदगी

जिंदगी: माफ करना सीखिए, सजा देने से ज्यादा खुशी माफ करने में मिलती है

हम को सबसे ज्यादा दुखी करती हैं दूसरों से हमारी उम्मीदें। जब हमारे आसपास के लोग हमारे हिसाब से नहीं चलते तो हम दुखी हो जाते हैं। जीवन में खुश रहने का फलसफा है कि हम दूसरों की गलतियों को इग्नोर करना सीख जाए। गलतियां हम भी करते हैं और हमारे अपने भी। हर इंसान गलती करेगा ही। प्रॉब्लम तब आती है जब हम उन गलतियों के लिए दूसरों को सजा देना चाहते हैं। किसी की गलती पर उससे रिश्ता तोड़ना बहुत आसान है। मगर किसी को माफ करना मुश्किल है। यकीन मानिए, अगर आपको माफ करने की कला आ गई तो आपको कोई दुखी नहीं कर सकता।

किसी की गलती को माफ करने के लिए बड़ा दिल चाहिए। अगर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को खोना नहीं चाहते तो आपके ये कला सीखनी होगी। किसी की गलती पर आपको ‘इट्स ओके’ बोलकर बात खत्म करनी होगी। अपनों को गलती का अहसास जरूर दिलाएं। यदि आप हर किसी की गलतियां ढूंढने बैठ जाएंगे तो आप अपनों का स्नेह निश्चित रूप पर खो देंगे। अगर आप दूसरों की छोटी—छोटी गलतियों को तूल देते हैं तो आपका दिमाग कभी शांत नहीं रहता। इसके उलट जब आप बड़ी गलती के लिए भी अपनों को माफ करने की हिम्मत रखते हैं तो आप खुद ही बड़े बन जाते हैं। दूसरों की नजरों में भी उठ जाते हैं।

यकीन मानिए किसी को सजा देने से आप भी उतने ही दुखी होंगे जितना आपका अपना होगा। वहीं किसी को माफ करके आपका मन जरूर शांत होगा। इससे सामने वाले को खुद ब खुद ही अपनी गलती का अहसास हो जाएगा। आज से सजा देने का काम ईश्वर पर छोडिए। जिंदगी बहुत छोटी है इसमें माफ करना सीख जाइए। ऐसा करके आप सारे रिश्तों में प्यार भर देंगे।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago