ताजा-खबरें

विदेशी यूनिवर्सिटी का दावा : भारत में जुलाई के अंत तक कोरोना की हो जाएगी विदाई

देश व दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप व खौफ बना हुआ है। इस बीच सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन की ओर से एक रिसर्च में दावा किया गया है कि भारत में 25 जुलाई तक और दुनिया में 8 दिसंबर तक कोरोना खत्म हो जाएगा। जानिये इस बारे में विस्तार से-

भारत में 24 मई तक 97 प्रतिशत कम हो जाएंगे मामले

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लिए गए आंकड़ों के बाद सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन ने अपनी रिसर्च में यह दावा किया है कि भारत में 25 जुलाई तक कोरोना पूरी तरह खत्म हो जाएगा और 24 मई तक देश में कोरोना के 97 प्रतिशत मामले कम हो जाएंगे।

Read More: पिंकसिटी को कभी न भूलने वाला दर्द दे रहा कोरोना, राजस्थान में कुल मरीज 2328

जानें, इस तरह किया गया है रिसर्च

जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी को लेकर यह रिसर्च व भविष्यवाणी एसआईआर (susceptible-infected-recovered) मॉडल के तहत की गई है। इसमें कोरोना के जन्म से लेकर इसके समाप्त होने तक की संभावनाओं पर ​अध्ययन किया गया है। यह रिसर्च ​अलग अलग देशों में इस वायरस के घटते बढ़ते संक्रमण के आधार पर की गई है। इसके अलावा यह अध्ययन ओ जियानक्सी 2020 की थ्योरी और कार्यप्रणाली पर आधारित है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का आया ये बयान

इधर भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि 7 दिनों से देश के 80 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया है और 28 दिनों से 17 जिलों में भी कोई संक्रमित केस नहीं पाया गया है। इसके अलावा 47 जिलों में ​14 दिनों से कोई केस नहीं आया है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago