गरम मसाला

फोर्ब्स: दीपिका पादुकोण बनीं ‘वर्ल्ड मोस्ट गॉर्जियस वुमन-2019’

हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में से एक माना जाता है। पहले ही ‘एशियन से​क्सिस्ट वूमन’ का ख़िताब अपने नाम कर चुकी दीपिका को अब मशहूर अमरीकन मैगजीन फोर्ब्स ने बड़े ख़िताब के साथ सम्मानित किया है। फोर्ब्स ने दीपिका पादुकोण को ‘वर्ल्ड मोस्ट गॉर्जियस वुमन-2019’ का ख़िताब दिया है। ‘फोर्ब्स इंडिया’ ने हाल ही में 100 ऐसे सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की है जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज के लिए विशेष काम किया है और साथ ही वह ग्लैमरस व बेहद खूबसूरत हैं।

‘फोर्ब्स इंडिया’ टॉप-5 की लिस्ट में शामिल है दीपिका

फोर्ब्स इंडिया ‘वर्ल्ड मोस्ट गॉर्जियस वुमन-2019’ ख़िताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में टॉप-5 में जगह मिली है। दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग पूरी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की जिंदगी पर बेस्ड है। मेघना गुलजार के निर्देशन वाली इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ही विक्रांत मैसी भी लीड रोल में नज़र आएंगे।

पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म ’83’ में दिखेंगी

‘छपाक’ के अलावा दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। डायरेक्टर कबीर खान ने निर्देशन में बन रही फिल्म ’83’ में दीपिका और रणवीर साथ काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह, वर्ष 1983 की विश्व कप विजेता टीम इंडिया के कप्तान रहे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी का रोल में नज़र आएंगी। कुछ समय पहले रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर फिल्म ’83’ का अपना फर्स्ट लुक जारी किया था।

Read More: इजरायल में नेतन्याहू के साथ बैनर पर क्यों दिख रहे हैं पीएम मोदी?

फिल्म ’83’ के अपने फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नज़र आ रहे हैं। फिल्म का प्लॉट वर्ष 1983 में हुए विश्व कप पर आधारित है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी टीम के मैनेजर, पंजाबी सिंगर-एक्टर हार्डी संधु पूर्व क्रिकेटर मदन लाल का रोल प्ले करेंगे। बता दें, फिल्म की शूटिंग इनदिनों लंदन में चल रही है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago