कारोबार

महिलाओं के जन-धन खातों में इस दिन जमा होगी पहली किस्त

कोरोना महामारी से​ बिगड़े हालातों के बीच जन-धन खाता धारक महिलाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार की ओर से महिला जन-धन खातों में 500 रुपए की किस्तें शुक्रवार से भेजना शुरू हो जाएगा। दरअसल, कोरोना से उपजे इस संकट में लॉकडाउन के दौरान गरीबों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण पैकेज में घोषणा की थी। जिसके तहत सभी महिला जन-धन खातों में तीन महीने तक 500 रुपए प्रति माह डाले जाएंगे। पीएम मोदी की इस घोषणा के अनुसार, 500 रुपए की पहली किस्त सभी महिला जन-धन खाता लाभार्थियों को शुक्रवार को दी जाएगी।

रुपए बांटने के लिए शेड्यूल का अनुसरण करेंगे बैंक

जानकारी के लिए बता दें कि सामाजिक दूरी को बनाए रखने और लाभार्थियों द्वारा राशि की निकासी को सुनिश्चित करने के लिए बैंक इस महीने ये रुपए बांटने के लिए एक शेड्यूल का अनुसरण करेंगे। यह शेड्यूल लाभार्थियों के बैंक अकाउंट के अंतिम नंबरों पर आधारित है। इस शेड्यूल के अनुसार जिन महिला जन-धन अकाउंट का अंतिम अंक 0 या 1 है, वे 3 अप्रैल 2020 को बैंक जाकर अपने खाते से राशि निकाल सकती हैं।

Read More: झूठी खबरों को रोकने के लिए अब केन्द्र सरकार ने उठाया ये कदम

इसी तरह जिन महिला जन-धन खातों के अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 2 या 3 है, वे 4 अप्रैल 2020 को पहली किस्त की राशि निकला सकती हैं। इसके अलावा जिन लाभार्थियों के अकाउंट नंबर का अंतिम अंक 4 या 5 है, वे 7 अप्रैल 2020 को, जिनका 6 या 7 है, वे 8 अप्रैल 2020 को और जिनका 8 या 9 है, वे 9 अप्रैल 2020 को पहली किस्त की धनराशि की निकासी कर सकते हैं। वहीं, 9 अप्रैल के बाद महिला लाभार्थी किसी भी कार्यकारी दिन अपनी सुविधा अनुसार बैंक से रुपयों की निकासी कर सकती है। गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए 25 मार्च से देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago