हलचल

राजस्थान सीएम गहलोत के ओएसडी पर फोन टेप के आरोप में एफआईआर दर्ज

राजस्थान में एक बार फिर सियासत गर्माती नज़र आ रही है। प्रदेश में फोन टैपिंग का जिन्न एक बार फिर सामने आ गया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस हाई प्रोफाइल फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। मंत्री शेखावत की शिकायत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा व अन्य के खिलाफ टेलीफोन सिग्नल अवरुद्ध कर गैर कानूनी कृत्य करने का आरोप में केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस की जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले में एक सप्ताह पहले दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। केस दर्ज करने के बाद मामला आगे जांच के लिए दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस को सौंप दिया गया है।

विधानसभा में विपक्ष के साथ हुई थी तीखी नोंक-झोंक

आपको बता दें कि हाल ही में ये फोन टैपिंग मामला राजस्थान विधानसभा में जोर-शोर से सुनाई दिया था और इस पर सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई थी। फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा था। भाजपा ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद से इस्तीफा देने तक की मांग की थी। हालांकि, राज्य सरकार ने कहा था कि राज्य के किसी विधायक या मंत्री का फोन टैप नहीं किया गया।

यह निजता का हनन है, लोकतंत्र की हत्या है: मंत्री शेखावत

राजस्थान के इस फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल में कहा था कि गहलोत सरकार ने पहले फोन टैपिंग से इनकार किया था और अब स्वीकार कर रही है कि फोन टैप किए गए हैं। यह निजता का हनन है, लोकतंत्र की हत्या है। मंत्री शेखावत के अनुसार, ‘जनता की ओर से भी एक प्रश्न है– कांग्रेस पार्टी की अंदरुनी बगावत रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर फोन टैपिंग क्यों की गई? कांग्रेस सरकार ने प्रशासन का इस्तेमाल अपने हित में क्यों किया? ये ‘अवैध’ प्रक्रिया है! लोकतंत्र की हत्या है!’

गहलोत ने सरकार अस्थिर करने के लगाए थे आरोप

आपको बता दें, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कुछ केंद्रीय नेताओं पर उनकी सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया था। इस दौरान एक ऑडियो टेप भी जारी किया गया था, जिसमें कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के एक विधायक की बातचीत थी। इसमें ऐसा लग रहा था कि प्रदेश की गहलोत सरकार की अस्थिरता को लेकर बात हो रही है।

Read More: बीजेपी ने छह राज्यों में उपचुनावों के लिए 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago