हलचल

किसान यूनियन के पास कोई प्रस्ताव नहीं, इसलिए चर्चा से भाग रहे: कृषि मंत्री तोमर

पिछले कुछ समय से दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन में अब किसानों के साथ-साथ विपक्ष की पार्टियां भी मैदान में उतर गई है। प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस से लेकर कई अन्य विपक्षी पार्टियां भारत सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं, इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को किसान यूनियन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के पास कोई प्रस्ताव नहीं है, इसलिए वो चर्चा करने के लिए नहीं आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार किसान यूनियन के साथ चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार है।

किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गांव, गरीबी, खेती व किसान के बारे में कोई अनुभव और दर्द नहीं है। राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जब आपने अपने घोषणा-पत्र में इन्हीं कानूनों (कृषि कानूनों) को लाने के लिए कहा था तो आप उस समय झूठ बोल रहे थे या आज झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी किसानों को गुमराह करने और देश में अराजकता का वातावरण बनाने की कोशिश ना करें। उनकी इन्हीं आदतों और ऐसी हल्की समझ की वजह से वो कांग्रेस में भी सर्वमान्य नेता नहीं रहे।

बता दें कि केंद्र सरकार कई बार संयुक्त किसान यूनियन से नए कानूनों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए कह चुकी है। लेकिन किसान यूनियन सरकार से चर्चा करने से दूर भाग रहा है। कुछ समय पहले सरकार ने नये कानूनों को एक से डेढ़ साल तक होल्ड पर रखने की बात भी किसान यूनियन से कही थी। हालांकि, इसके बाद भी किसान यूनियन सरकार से वार्ता करने को कतई तैयार नहीं है। वहीं सरकार का कहना है कि नए कृषि कानूनों में अगर कोई ऐसा प्रावधान है, जिससे किसानों को परेशानी है तो सरकार उस पर खुले मन से चर्चा करने के लिए तैयार है।

Read Also: एससी-एसटी के अतिरिक्त कोई जातीय जनगणना नहीं होगी: केंद्र सरकार

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago