हलचल

इसरो के मिशनों से जुड़ी थीम पर आधारित प्रोडक्ट बाज़ार में उपलब्ध होंगे, आठ कंपनियों ने कराया पंजीकरण

अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा के विभिन्न मिशनों की थीम से जुड़े उत्पादों की तरह ही, अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो के उत्पाद भी आम नागरिकों के लिए बाज़ार में उपलब्ध होंगे। जानकारी के अनुसार, इसरो के विज्ञान मिशनों से जुड़ी थीम आधारित खिलौने, टी-शर्ट, मग और अंतरिक्ष की थीम पर बने शैक्षिक गेम जल्द ही बाजार में आएंगे। इन उत्पादों को देश के विज्ञान प्रेमी कहीं से भी खरीद सकेंगे। बता दें कि इसके लिए आठ कंपनियों ने इसरो में पंजीकरण कराया है, जो संगठन के विभिन्न मिशनों की थीम पर आधारित वस्तुओं को बनाने और बेचने का काम करेगी।

आठ कंपनियां उत्पादों के लिए इसरो में करा चुकी हैं पंजीकरण

उधर, भारतीय स्पेस एजेंसी का मानना है कि उसके इस कार्यक्रम से आम लोगों, बच्चों, छात्रों में विज्ञान के प्रति ज्यादा रुचि पैदा होगी और जागरूकता आएगी। इससे इसरो द्वारा विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हासिल की गई कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी हो सकेगी। अंतरिक्ष विभाग में कार्यरत बंगलूरू स्थित इसरो के मुख्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, अब तक आठ कंपनियों ने इसरो के साथ थीम आधारित लेख/मॉडल के संबंध में पंजीकरण कराया है।

इनमें 1947 आईएनडी (बंगलूरू), इंडिक इंसपिरेशंस (पुणे) और अंकुर हॉबी सेंटर (अहमदाबाद) शामिल हैं। सहमति पत्रों के मुताबिक, इसरो इन कंपनियों को अंतरिक्ष विभाग के गौरव को बिना कोई नुकसान पहुंचाए चित्र या कोई डिजाइन मुहैया कराएगा, ताकि वे वस्तुओं को बनाने में इनका इस्तेमाल ठीक ढंग से कर सकें। इन उत्पादों के दाम उचित रखे जाएंगे, ताकि इन्हें ज्यादा से ज्यादा लोग खरीद सकें। इसरो ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह वस्तुओं की बिक्री या बेचे जाने के बाद, वितरण, गुणवत्ता या बिक्री के कारण नुकसान के लिए कभी कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा।

उत्पादक कंपनियों को माननी पड़ेगी इसरो की यह शर्त

इसरो की थीम पर आधारित प्रोडक्ट बनाने जा रही कंपनियों को संगठन की शर्तें भी माननी होगी। इसके अनुसार, पंजीकृत कंपनियां दरवाजों के पास बिछाई जाने वाली चटाई, चप्पल या ऐसी किसी भी वस्तु पर इसरो की थीम या तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करेंगी, जो संगठन की प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं। जहां कहीं भी थ्री-डी मॉडल और टू-डी ड्रॉइंग का उपयोग स्केल किए गए मॉडल, लेगो सेट, जिग्स पहेली को बनाने के लिए किया जा रहा है, ऐसे में सटीकता और सतर्कता बरतना जरूरी होगा।

Read Also: कैबिनेट ने लद्दाख में सेंट्रल यूनिवर्सिटी समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को दी मंजूरी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago