लाइफस्टाइल

भारतीय साड़ी को नई पहचान देने वाले मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन

भारतीय साड़ी को दुनिया में एक नई पहचान देने वाले मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में अंतिम सांस ली। पॉल के बेटे पुनीत नंदा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। नंदा ने अपने फेसबुक पर लिखा, ‘उन्हें दो दिसंबर को मस्तिष्काघात हुआ था और अस्पताल में उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था, उनकी अंतिम इच्छा थी कि जो चीजें उनके शरीर में चुभाई गई हैं या उनके शरीर की निगरानी के लिए लगाई गई हैं उन्हें हटा दिया जाए जिससे वह उड़ सकें।’

गुरु के आशीर्वाद व शांतचित्त से परलोक सिधार गए: बेटा

सत्य पॉल के बेटे ने पुनीत नंदा ने लिखा, ‘अंतत: हमें चिकित्सकों से उन्हें वापस ईशा योग सेंटर ले जाने की इजाजत मिली, जहां वह वर्ष 2015 से रह रहे थे। उनकी इच्छा के मुताबिक, वह गुरु के आशीर्वाद से शांतचित्त से परलोक सिधार गए।’ नंदा ने आगे कहा कि परिवार में यद्यपि पिता को खोने का दुख है, लेकिन इस बात को लेकर शांति है कि वह अपनी जिंदगी अच्छे से जीकर पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

सद्गुरु ने सत्य पॉल के निधन पर शोक व्यक्त किया

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने फैशन डिजाइनर सत्य पॉल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी एक तस्वीर ट्वीट की। सद्गुरु ने अपनी ट्वीट पोस्ट में लिखा, ‘सत्य पॉल, बेहद जोशीला और अथक भागीदारी के साथ जीवन जीने का एक शानदार उदाहरण थे। आपके द्वारा भारतीय फैशन उद्योग में लाया गया उत्कृष्ट नजरिया, एक सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारे बीच आपका होना सौभाग्य की बात थी। संवेदनाएं और आशीर्वाद।’

Read More: कम पैसे खर्च कर भी इन टिप्स से स्टाइलिश दिख सकते हैं पुरूष

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सत्य पॉल ने 60 के दशक में खुदरा क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद में यूरोप और अमेरिका में भारतीय हथकरघा उत्पादों के निर्यात का काम बढ़ाया। उन्होंने वर्ष 1980 में भारत में पहला ‘साड़ी बुटीक’ लाअफेयर शुरू किया और फिर अपने बेटे पुनीत नंदा के साथ मिलकर वर्ष 1986 में अपना फैशन ब्रांड शुरू किया था।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago