बॉलीवुड

इलन मस्क को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, खुद ट्विटर पर आकर शेयर किया वीडियो लिंक

पॉपुलर बिजनेसमैन इलन मस्क ने अपने बॉलीवुड प्रेम का इजहार ट्विटर पर किया है। मस्क ने आज हिट बॉलीवुड फिल्म बाजीराव मस्तानी की इमेज शेयर ट्वीट कर फिल्म के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ का वीडियो लिंक शेयर किया।

मस्क के ट्वीट करते ही भारत में उनके प्रशंसक उत्साहित हो गए और उनके ट्वीट पर कमेंट और रीट्वीट करते रहे।

ट्विटर पर लोगों ने मस्क से पूछ डाला कि क्या वो बॉलीवुड फिल्में देखना पसंद करते हैं यहां तक की लोगों ने उनसे उनके पसंदीदा एक्टर और एक्ट्रेस का नाम भी पूछा है।

बता दें कि इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सलाहकार और स्पेस एक्स कंपनी के संस्थापक मस्क दुनियाभर में अपने द्वारा शुरू किए गए नवाचारों के बारे में जाने जाते हैं जिसमें आज की पीढ़ी तो उन्हें अपना रोल मॉडल तक मान बैठी है। ये वही मस्क हैं जिन्होंने किताबे पढ़ पढ़कर रॉकेट बना डाला और उसे अंतरिक्ष में भेजकर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। मस्क अपने नए नए प्रयोगों और बयानों से हमेशा चर्चा में रहते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago