हलचल

क्या पोर्न देखना भारत के लिए खतरा बनता जा रहा है?

हाल ही सबसे बड़ी पोर्न वेबसाइट पोर्न हब की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें पाया गया कि भारत पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर है जहां सबसे ज्यादा पोर्न देखी जाती है।

इसके कई मायने हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सेक्स एजुकेशन के लिए पोर्न उनके लिए फायदेमंद है। ये जो आंकड़े सामने आए हैं वो साल 2018 के हैं। इसके अलावा अगर बात करें साल 2017 की तब भी भारत, इंग्लैंड और अमेरिका के बाद तीसरे नंबर पर है।

कुछ लोग पोर्न को हिंसा और गलत व्यवहार से जोड़कर देखते हैं। जो कि अधिकतर बातों में सही भी है। इंडिया में आज एक तरह से मोबाइल की क्रांति है। मल्टीमीडिया मोबाइल गांवों तक पहुंच रहे हैं। वहां पर बच्चे बड़े सब अब पोर्न के संपर्क में आ रहा हैं। कम उम्र में पोर्न देखना बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है।

पोर्न एडिक्शन को लेकर कई तरह के सर्वे भी किए गए। भारत में सेक्स को पहले से ही लोगों के अंदर कई तरह की भ्रांतियां हैं। इसको लेकर भारत में सीधी और सरल बात भी बहुत कम होती है। और ऐसे में जब गांव शहर के बच्चे बड़े सभी सीधे पोर्न के संपर्क में आते हैं तो कई तरह की गलतफहमियां उनके अंदर पनप जाती हैं। सेक्स एजुकेशन बोल कर पोर्न में भ्रमित करने के अलावा कुछ भी नहीं है।

हिंसक पोर्न को लेकर जो सर्वे अब तक सामने आए हैं उनसे साफ पता चलता है कि भारत में इसका गलत असर पड़ रहा है। समाज में महिला की चॉइस को पहले ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है ऐसे में हिंसक पोर्न जिसमें महिला के साथ जबरदस्ती की जा रही हो, चाइल्ड कंटेंट हो, कहीं ना कहीं भारतीय पुरूषों की सोच और उनके व्यवहार पर बुरा असर डालती हैं।

अधिकतर लोग सामान्य पोर्न देखना पसंद नहीं करते। शोध में सामने भी आया है कि लोग “हार्डकोर” पोर्न देखना पसंद करते हैं जो कि बिलकुल भी नेचुरल नहीं है। ऐसे में इसका एडिक्शन बढ़ता है इसका परिणाम यही होता है कि पुरूष महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं।

व्हाट्सएप पर भी पोर्न वीडियो काफी शेयर किए जाते हैं। गूगल और खुद कई पोर्न वेबसाइट्स भी चाइल्ड कंटेंट और रेप कंटेंट को फिल्टर करता है और इस पर एक्शन भी लेता है। फिर भी व्हाट्सएप पर कई बार बलात्कार और चाइल्ड कटेंट शेयर किए जाते हैं। इसको लेकर व्हाट्सएप ने भी एक्शन लिए हैं फिर भी ऐसे वीडियोज शेयर होते ही हैं।

भारत को सेक्स एजुकेशन की जरूरत है, बिलकुल है। लेकिन वो पोर्न से ही मिले यह जरूरी नहीं है। पोर्न एडिक्शन के भी केस अमेरिका और इंग्लैंड में बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत में ऐसे केस सामने आ रहा हैं। इसके लिए पूरी तरह से एक इलाज लोगों का किया जाता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago