हलचल

UT बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार चुनाव 28 नवंबर से होंगे चुनाव

पिछले साल केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहले चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में पंचायतों और स्थानीय निकायों के उपचुनाव के साथ पहली बार जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव 28 नवंबर से होने जा रहे हैं। जिला विकास परिषद के चुनाव पार्टी के आधार पर होंगे। चुनाव घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में आठ चरणों में होंगे चुनाव

जम्मू-कश्मीर में ये चुनाव आठ चरणों में होंगे। जिला विकास परिषद के आम चुनाव और पंचायतों व स्थानीय निकायों के उप चुनाव के लिए 28 नवंबर, एक दिसंबर, 4, 7, 10, 13, 16 और 19 दिसंबर को मतदान होगा। स्थानीय निकायों की 234 रिक्त सीटों पर इसी शेड्यूल के तहत मतदान होगा। राज्य के चुनाव आयुक्त केके शर्मा और प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी हृदेश कुमार ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। डीडीसी व पंचायत उपचुनाव मतपेटी और स्थानीय निकाय उपचुनाव ईवीएम के माध्यम से होंगे। पहले चरणों में उच्च पर्वतीय इलाकों में मतदान होगा।

जेएंडके में रह रहे हर भारतीय को वोट का अधिकार

जम्मू-कश्मीर राज्य के इन स्थानीय चुनावों में पहली बार पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों, वाल्मीकि, गोरखा समाज भी मतदान कर सकेगा। इन सभी को मतदान करने का अधिकार होगा। अनुच्छेद 35-ए के कारण इन समुदायों के लोग केवल संसदीय चुनावों में ही हिस्सा ले सकते थे। मुख्य चुनाव अधिकारी हृदेश कुमार ने कहा कि मतदान के अधिकार को लेकर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधान लागू होंगे। अधिनियम के तहत वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में रह रहा कोई भी भारतीय नागरिक 15 नवंबर तक अपना नाम पंजीकृत करवा सकता है। उसे मतदान करने का अधिकार होगा। इसके लिए डोमिसाइल प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता नहीं है।

Read More: न्यूजीलैंड सरकार में मंत्री बनने वाली पहली भारतीय बनीं प्रियंका राधाकृष्णन

राज्य के बीस जिलों में 280 सीटों पर होगा डीसीसी का चुनाव

आपकी जानकारी के ​लिए बता दें, थ्री टियर पंचायती राज व्यवस्था के तहत जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक जिले में 14 सीटों और कुल मिलाकर राज्य के बीस जिलों में 280 सीटों पर जिला विकास परिषद के चुनाव होंगे। वहीं, 1088 सरपंचों व 12153 पंचों की रिक्त सीटों के लिए पंचायत उपचुनाव होगा। 22 दिसंबर को डीसीसी के चुनाव के मतों की गणना होगी। पंचायत उपचुनाव के तहत सरपंचों और पंचों के मतदान संपन्न होने के साथ ही मतगणना व नतीजे घोषित होते जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक होगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago