ताजा-खबरें

यस बैंक से लोन लेने के मामले में ईडी ने अनिल अंबानी को किया तलब

यस बैंक से लोन लेने के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को तलब कर लिया है। दूसरी तरफ संकट में चल रहे यस बैंक पर लगी रोक को 18 मार्च को हटा लिया जाएगा और बैंक के पुनर्गठन की योजना 13 मार्च से प्रभावी हो चुकी है।

12,800 करोड़ रुपये का लिया था यस बैंक से लोन

जानकारी के अनुसार रिलायंस ग्रुप की कंपनियों ने यस बैंक से लगभग 12 हजार 800 करोड़ रुपये का लोन लिया था जो बाद में एनपीए हो गया। इसलिए इस मामले में पूछताछ के लिए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को तलब किया गया है।

अंबानी ने स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

इधर बताया जा रहा है कि अनिल अंबानी अभी पेश नहीं होंगे। अंबानी ने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है और पेश होने के लिए कुछ समय देने की ईडी से मांग भी की है। माना जा रहा है कि ईडी अब अंबानी को दूसरा समन जारी करेगी।

यस बैंक ग्राहकों को मिली राहत

यस बैंक के खाताधारकों के लिए यह राहत भरी खबर है। बैंक पर आरबीआई द्वारा लगी रोक को 18 मार्च को हटा दिया जाएगा।इसके बाद ग्राहक पूर्व की तरह बैंक से पैसे निकाल सकेंगे। गौरतलब है कि पहले यह लिमिट 50 हजार रूपये तय कर रखी थी।

Read More: यस बैंक ग्राहकों को मिली राहत, क्रेडिट कार्ड बिल व लोन किश्त चुकाने में होगी आसानी

बैंक को इतने करोड़ रुपये का हुआ घाटा

यस बैंक को तीसरी तिमाही में करीब 18,654 करोड़ रुपये का घाटा ​हुआ है और पिछले 6 महीनों में बैंक से करीब 72 हजार करोड़ रुपये की निकासी हो चुकी है। इधर यस बैंक के पुनर्गठन की योजना अधिसूचित भी हो गई है। वहीं संकट में चल रहे यस बैंक पर लगी रोक को 18 मार्च को हटा लिया जाएगा।

राणा कपूर व पत्नी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

सीबीआई ने यस बैंक मामले में राणा कपूर व उनकी पत्नी बिंदू के खिलाफ एक कंपनी से दिल्ली में पॉश क्षेत्र में एक बंगला खरीद के लिए कथित रूप से करीब 307 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का एक मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कपूर दंपत्ती ने इस कंपनी से मार्केट मूल्य से आधे दाम पर बंगला हासिल किया था और इसके बदले में इस रीयल्टी कंपनी को करीब 1,900 करोड़ रुपए का कर्ज दिलाया था।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago