हलचल

100 करोड़ वसूली केस में ईडी ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को किया गिरफ्तार

100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में आरोपी व महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया गया। देशमुख पिछले कुछ समय से लापता रहने के बाद सोमवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर अचानक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस पहुंच थे। ईडी ने देशमुख को 5 बार पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन हर बार उनके वकील इंद्रपाल सिंह ही ईडी ऑफिस पहुंचे थे। देशमुख के वकील ने दलील थी कि वह 75 साल के हैं और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से वे पेश नहीं हो सकते।

तेरह घंटे की पूछताछ में नहीं दिया संतोषजनक जवाब

ईडी ने पाया कि 13 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद भी अनिल देशमुख की तरफ से किसी भी सवाल पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अब प्रवर्तन निदेशालय कस्टडी के लिए उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रहा है। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर तासीन सुल्तान और उनकी टीम ने देशमुख से लगातार पूछताछ की। अब इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते ही अनिल देशमुख की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने ईडी के समन को रद्द करने की मांग की।

वसूली मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही ईडी

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ईडी 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही है। अनिल देशमुख के साथ उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख और उनकी पत्नी को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया गया था, लेकिन वे भी ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे थे। देशमुख को गिरफ्तार करने के बाद यह माना जा रहा है कि आज या कल तक उनके बेटे और पत्नी भी ईडी के सामने हाजिर हो सकते हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल की पार्टी के लिए कही ये बात

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago