उछल कूद

ईसीबी ने एक अगस्त से काउंटी क्रिकेट सत्र शुरू करने की घोषणा की

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित काउंटी क्रिकेट को शुरू करने की घोषणा कर दी। ईसीबी की घोषणा के अनुसार, काउंटी क्रिकेट सत्र 2020 एक अगस्त से शुरू होगा। बता दें कि यह काउंटी सत्र अप्रैल में शुरू होना था, लेकिन वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। इसके अलावा ईसीबी ने अपने नए टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ को भी साल 2021 तक के लिए रोक दिया। 18 प्रथम श्रेणी काउंटी जुलाई माह की शुरुआत में काउंटी चैंपियनशिप के प्रारूप पर फैसला करेगी और इसके बाद ही इस सत्र के लिए नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

नए एलीट घरेलू ढांचे की योजना को रोक सकता है बोर्ड

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा, ‘साल 2020 में महिला घरेलू क्रिकेट खेलने की प्रतिबद्धता भी जताई गई, लेकिन नए एलीट घरेलू ढांचे की योजना को टाला जा सकता है।’ ईसीबी ने इस बारे में कहा, ‘पुरुष और महिला घरेलू सत्र की तैयारी और योजना सरकार और मेडिकल पेशेवरों की सलाह पर निर्भर करेगी क्योंकि खिलाड़ियों, स्टाफ और बोर्ड के सभी अधिकारियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।’

Read More: कोरोना वायरस के कारण डेविस कप फाइनल और फेड कप एक साल के लिए स्थगित

ईसीबी के बयान के अनुसार, खिलाड़ी एक जुलाई को या इससे पहले ट्रेनिंग दोबारा शुरू कर सकते हैं और सत्र की योजना में लाल गेंद और सफेद गेंद के क्रिकेट के विभिन्न विकल्प शामिल हैं। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी आठ जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के साथ होगी। यह सीरीज जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेली जाएगी। वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के कारण अन्य खेलों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समेत सभी खेल गतिविधियां मार्च के महीने से ठप्प है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago