कारोबार

कोरोना से वित्त वर्ष 2020 में जीडीपी 4.5 फीसदी रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश दुनिया की अर्थव्यवस्था में मंदी आ गई है। भारत में भी इस खतरनाक वायरस की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था सुस्त है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की और बताया कि वित्त वर्ष 2020 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 4.5 फीसदी रहेगी। बता दें, कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में दो महीने का पूर्ण लॉकडाउन रहा। इसके बाद धीरे धीरे लॉकडाउन में छूट दी जा रही है, लेकिन अब तक भी आर्थिक गतिविधियां पहले की तरह शुरू नहीं हो पाई हैं। इसके साथ ही देश पर वैश्विक अर्थव्यवस्था का भी प्रभाव पड़ेगा।

अप्रैल में जारी अनुमान के मुकाबले 6.4 फीसदी कम

वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह अनुमान केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल माह में जारी किए गए जीडीपी अनुमान के मुकाबले 6.4 फीसदी कम है। केंद्र सरकार ने अपनी आर्थिक रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ एक वैक्सीन की अनुपस्थिति के कारण होने वाली अनिश्चितता अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। चालू वित्त वर्ष में अब तक राजस्व प्राप्तियों में साल-दर-साल आधार पर 68.9 फीसदी की गिरावट आई है। रिपोर्ट में कहा गया कि महामारी के दौरान देश का निर्यात बढ़ा है। इसके अलावा महंगाई दर कोरोना के अनुरूप रहने रहेगी।

अर्थव्यवस्था चार से पांच फीसदी नीचे आ सकती है: आईएमएफ

भारत की जीडीपी के बारे में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यानी भारतीय अर्थव्यवस्था​ वित्त वर्ष 2020 में चार से पांच फीसदी नीचे आ सकती है। हालांकि, भारत सरकार के संरचनात्मक सुधारों और सामाजिक कल्याण उपायों से अर्थव्यवस्था को थोड़ी मदद मिली है।

150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी रिलायंस

केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ से अधिक के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया था, जिसमें देश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का ध्यान रखा गया। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में उभरते हुए बाजारों में जैसे भारत, चीन, मलेशिया और थाइलैंड व उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों में जैसे ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और जापान के अतिरिक्त अन्य देशों की जीडीपी उम्मीद से काफी नीचे रही।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago