अन्य

इमोशनल फूल हैं तो संभल जाइए, जिंदगी में परेशानी का है बड़ा कारण

क्या आप बहुत ज्यादा इमोशनल हैं? हर छोटी बात को दिल से लगा लेते हैं? जरा सी बात पर आंसू निकल आते हैं? जल्दी ही आपको कोई बात चुभ जाती है? छोटी सी बात को लेकर लम्बे समय तक परेशान रहते हैं? यदि इन सबके जवाब हां में हैं तो आप इमोशनल फूल की कैटेगरी में हैं। आप ऐसे शख्स हैं जिन पर इमोशंस हावी रहते हैं। आपका परिस्थितियों पर कंट्रोल नहीं रहता और आप खुद को हर ​स्थिति में बेबस मानने लगते हैं।

दरअसल जिंदगी में इमोशंस की एक खास जगह होती है या यूं कहें कि जिंदगी का हर रिश्ता इमोशंस से ही जुड़ा रहता है। भावनाएं ही हमें एक दूसरे के करीब रखती है और जिंदगी को जीने का मकसद देती है। लेकिन कहते हैं ना अति हर चीज की बुरी होती है। इमोशंस पर भी यह बात बिलकुल फिट बैठती है। इमोशंस जब संतुलित होते हैं तो रिश्तों में प्यार बना रहता है लेकिन जब हम हद से ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं तो इसके कई साइड इफेक्ट होने लगते हैं। आप हर जगह सिर्फ इमोशन जोड़ने लगते हैं और इस कारण प्रैक्टीकली सोचना छोड़ देते हैं। आप एक अलग आभासी दुनिया में जीने लगते हैं। इस कारण आप किसी भी बात को सही तरह से समझ नहीं पाते हैं, नतीजन आपको हर किसी से प्रॉब्लम होने लगती है।

यह स्वभाव आपको बेवकूफों की श्रेणी में लाकर भी खड़ा कर देता है। कई बार लोग आपके इस स्वभाव का फायदा भी उठा लेते हैं। हर विषय में इमोशंस को नहीं जोड़ा जा सकता। इमोशनल होना आपका एक हथियार है, जिसके जरिए आप कई बातों को बेहतरी से समझ सकते हैं लेकिन इमोशनल फूल होना आपके लिए खतरा हो सकता है। इस कारण आप कई जगह मात खा सकते हैं। इमोशंस पर कंट्रोल करना सीखें और यह समझने की कोशिश करें कि इनकी जरूरत कहां है और कहां नहीं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago