ताजा-खबरें

देश में 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

देश में 2 महीने बाद एक बार पुन: विमानों की घरेलू उड़ान सेवा शुरू होगी। सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर इस मामले में जानकारी दी है। खास बात यह है कि उड़ानों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जानिये इस बारे में-

एयरपोर्ट्स और विमान कंपनियों को तैयार रहने को कहा

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने आज बुधवार को ट्वीट कर बताया है कि 25 मई 2020 सोमवार से देश में घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। पुरी ने कहा है कि चरणबद्ध तरीके से ये उड़ानें प्रारंभ होंगी और इसके लिए सभी एयरपोर्ट्स व विमान कंपनियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

Read More: लॉकडाउन : ई-पास के लिए सरकार ने लांच की ये नई वेबसाइट, इस तरह करें अप्लाई

2 महीनें से बंद थी विमान सेवाएं

गौरतलब है कि देश मे कोरोना संकट की वजह से 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही देश में घरेलू व विदेश के लिए उड़ानों पर रोक लगी हुई थी। मंगलवार को रेल मंत्रालय की ओर से 200 नॉन-एसी ट्रेनें 1 जून से संचालित करने के फैसले के बाद अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सिर्फ देश के भीतर ही उड़ानों को शुरू करने की अनुमति दे दी है लेकिन देश से बाहर उड़ान संचालित करने की अभी इजाजत नहीं मिली है।

सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का रखना होगा विशेष ध्यान

बताया जा रहा है कि देश में घरेलू उड़ान शुरू होने के दौरान सरकार के सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का बहुत ध्यान रखना पडेगा और उडान संबंधित कई तरीकों में बदलाव देखने को मिल सकता है। जैसे कि SOP में बदलाव हो सकता है और बोर्डिंग पास घर से प्रिंट कर साथ लाना पड सकता है।इसके अलावा रिफ्रेशमेंट आदि सामान पर रोक लग सकती है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago