ये हुआ था

अभिनेत्री मंदाकिनी को डायरेक्टर राज कपूर ने दिया था ये नाम, रातों-रात बन गई थीं स्टार

बॉलीवुड वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 30 जुलाई, 1963 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक एंग्लो इंडियन परिवार में हुआ था। उनके पिता जोसफ ब्रिटिश और मां हिंदू थीं। मंदाकिनी का असल नाम यास्मीन जोसफ था। मंदाकिनी का नाम लेते ही दिमाग में उनकी पहली मूवी ‘राम तेरी गंगा मैली’ (1985) आती है। यूं तो उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में बहुत सी फिल्में की हैं, मगर उनको आज भी लोग उनकी पहली फिल्म के लिए जानते हैं। उनका इस फिल्म में बोल्ड लुक राजकपूर ने दिया था, जिसके लिए बहुत से लोग उनकी आलोचना भी करते हैं। ऐसे में इस मौके पर जानते हैं उनके जीवन के बारे में कुछ ख़ास बातें..

राजकपूर को डिंपल से ज्यादा पसंद आई मंदाकिनी

राजकपूर ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए आडिशन लिए थे। इस फिल्म के लिए डिंपल कपाड़िया ने भी आडिशन दिया और वो उसमें पास भी हो गई थी। मगर राजकपूर को लगा कि एक भोली पहाड़ी लड़की के रोल के लिए उनको एक नया चेहरा चा​हिए। मंदाकिनी राज कपूर को पहली ही बार में पसंद आ गई। मंदाकिनी की मासूमियत को देखते ही राज कपूर ने सोच लिया था कि ‘राम तेरी गंगा मैली’ में वो मंदाकिनी को ही लेंगे।

एक्ट्रेस को राज कपूर ने दिया था मंदाकिनी नाम

अभिनेत्री मदांकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ था। उनका नाम राज कपूर ने बदलकर मंदाकिनी रखा था। राज कपूर ने मंदाकिनी के साथ बॉलीवुड में एक नया एक्सपेरीमेंट किया। झरने के नीचे सफेद साड़ी में नहाने वाली मंदाकिनी उस समय ​की सबसे कामुक हीरोइन बन गई। उनके इस सीन की वजह से लोगों ने मूवी देखी, क्योंकि उस समय ऐसे बोल्ड एक्सपेरीमेंट नहीं हुआ करते थे। मंदाकिनी की जिस मासूमियत को भुनाने की राज कपूर ने कोशिश की थी वो उसमें पूरी तरह से कामयाब रहे।

मंदाकिनी ने इस बोल्ड सीन को लेकर ये कहा

खुद मंदाकिनी शुरू में झरने वाले सीन को लेकर कम्फर्टेबल नहीं थी। जब भी उनसे इस सीन के बारे में पूछा जाता वो इस सवाल को टाल दिया करती थी। फिल्म में अपने झरने वाले सीन के बारे में मंदाकिनी ने कभी खुलकर नहीं बात की। साल 1986 में फिल्म ‘आग और शोला’ की डबिंग के दौरान फिल्म जर्नलिस्ट खालिद मोहम्मद ने पूछा कि क्या वो दृश्य करने का पछतावा है? तो मंदाकिनी टाल गईं। हर सवाल पर उनका जवाब यही होता – “पता नहीं जी,” ” राज कपूर जी को मना करने की हिम्मत कौन कर सकता है” और “ये अच्छा सवाल नहीं है जी।”

साल 2010 में एक अंग्रेजी अखबार मिड=डे को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री मंदाकिनी ने कहा ‘मुझे वो सीन करने का कभी पछतावा नहीं होगा। मेरे फैंस और दर्शक मुझे उस सीन से याद करते हैं। कुछ लोग अच्छे से याद करते हैं, तो कुछ मज़ाक भी उड़ाते हैं। लेकिन मैं खुश हूं कि वो मुझे उस सीन के लिए प्यार तो करते हैं। यह मेरी खुशनसीबी है कि मैंने अपने दौर के बेस्ट फिल्ममेकर राज कपूर जी के साथ काम किया।’

Read Also: अभिनेत्री नीतू सिंह ने बाल कलाकार के तौर पर किया था बॉलीवुड में डेब्यू

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago