हलचल

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया त्याग-पत्र, दिसंबर 2016 में हुए थे नियुक्त

दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा। हालांकि, अभी राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। अनिल बैजल ने इसके लिए हालांकि निजी कारणों का हवाला दिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के एलजी अनिल बैजल का कार्यकाल इसी साल 30 दिसंबर को पूरा होने वाला था।

पूर्व आईएएस अधिकारी हैं बैजल

गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अनिल बैजल को 31 दिसंबर, 2016 को दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उनका वर्तमान कार्यकाल इसी साल 30 दिसंबर को पूरा होने वाला था। उप-राज्यपाल बैजल और दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर हमेशा से ही तनातनी रही। मालूम हो कि इस साल भी कोरोना महामारी की चौथी लहर के दौरान ऑड-ईवन नियम पर दिल्ली सरकार और एलजी बैजल में एकराय नहीं बन सकी थी। इस दौरान उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली की आप सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया था।

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाला शख्श बनाया जा सकता है एलजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलजी अनिल बैजल को पहला कार्यकाल पूरा होने के बाद आगे एक्सटेंशन मिलने की संभावना बहुत कम ही थी। हालांकि, इसी बीच पिछले दिनों कुछ अधिकारियों के नाम सुर्खियों में आने भी लगे हैं। लेकिन इस बात की काफी संभावना है कि इस बार दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर नियुक्ति किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति दी जा सकती है।

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, बताया पार्टी छोड़ने का कारण

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago