ये हुआ था

दीपिका पादुकोण ने एक्ट्रेस बनने से पहले की थी फ्रीलांस राइटिंग, नेशनल लेवल की रही हैं प्लेयर

बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका किसी पहचान की मोहताज नहीं। ये सभी जानते हैं कि अपने अभिनय के दम पर दीपिका ना सिर्फ हिंदी सिनेमा, बल्कि हॉलीवुड में भी जलवा बिखेर चुकी हैं। बॉलीवुड में उनका कोई सानी नहीं हैं। पिछले साल जन्मदिन के कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म ’83’ रिलीज़ हुई थी, जिसे दर्शकों ने खारिज कर दिया। फिल्म में उन्होंने कपिल देव का किरदार निभा रहे अपने रियल लाइफ पति रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था। इस खास मौके पर जानिए दीपिका पादुकोण के जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें…

दीपिका पादुकोण का शुरुआती जीवन

दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के घर में हुआ था। परिवार में मां उज्जवला और एक छोटी बहन अनीशा है जो गोल्फ प्लेयर है। दीपिका की शुरुआती पढ़ाई बैंगलोर के सोफिया हाई स्कूल से और कॉलेज की पढ़ाई माउंट कैरमल कॉलेज से की है। स्कूल के दिनों से ही वे बैडमिंटन खेलना पसंद था। वे नेशनल लेवल पर इसका हिस्सा भी रह चुकी हैं।

दीपिका के करियर की शुरुआत

कॉलेज की पढ़ाई के बाद और मॉडलिंग करने से पहले दीपिका ने प्रिंट मीडिया के लोकप्रिय समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स की मैगजीन lifestyle में बतौर फ्रीलांस लेखन का काम भी किया है। आपको जानकर हैरानी होगी मगर दीपिका पादुकोण पहले बैडमिंटन में करियर बनाना चाहती थी, मगर कुछ समय बाद ही उनका रुझान मॉडलिंग की तरफ हो गया और उन्होंने अपने करियर मॉडलिंग में बनाने की ठानी।

फिल्मी सफर की शुरुआत

दीपिका ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम ‘से की। अपनी पहली ही फिल्म से दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब रहीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और दीपिका को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। हालांकि अपनी पहली ही ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद भी दीपिका को बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री बनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। करियर के शुरुआत में दीपिका को कई असफलताओं का सामना करना पड़ा।

मगर इसके बावजूद दीपिका टूटी नहीं और यही वजह रही की आखिरकार फिल्म ‘कॉकटेल’ उनके कॅरियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जैसे, ‘रेस 2’, ‘चेन्‍न्‍ई एक्‍सप्रेस’, ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्‍तानी’ और ‘पद्मावत’ में नजर आई और दर्शकों के बीच सराही गईं।

पर्सनल लाइफ

फिल्मी सफर के दौरान दीपिका अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही। उनका नाम सिद्धार्थ माल्या, रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है। रणबीर से रिश्ता टूटने के बाद दीपिका रणवीर सिंह साथ रिलेशनशिप में आई। इस दौरान दोनों की लव केमिस्ट्री काफी लाइमलाइट में रही। दोनों पब्लिकली अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते थे। करीब 5 साल डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में इटले के लेक कोमो में शादी कर ली।

Read: फिल्मों से ज्यादा कट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहे अभिनेता आदित्य पंचोली

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago