उछल कूद

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागने का बनाया रिकॉर्ड

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 36 वर्षीय रोनाल्डो ने विश्व कप क्वालिफाइंग मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ हेडर से दो गोल दागकर यह उपलब्धि हासिल की। अब रोनाल्डो के 118 मैचों में 111 गोल हो गए हैं। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का 110वां गोल दागते ही ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। देई ने 149 मैचों में 109 गोल करने का साल 2006 में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अब तक ये दोनों खिलाड़ी ही गोल का शतक लगा पाए हैं।

दो गोल कर पुर्तगाल को हार से बचाया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में दो गोल कर न सिर्फ सबसे ज्यादा गोल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, बल्कि अपनी टीम पुर्तगाल को हार से भी बचाया। पुर्तगाल ने मैच में एक गोल से पिछड़ने के बाद रोनाल्डो के गोलों की बदौलत आयरलैंड को 2-1 से पराजित किया। आयरलैंड की ओर से जॉन इगान ने 45वें मिनट में गोल किया। रोनाल्डो ने 89वें मिनट में पहला गोल दागकर पुर्तगाल को बराबरी दिलाई और फिर इंजरी टाइम (90+6 मिनट) में दूसरा गोल कर टीम को जीत दिला दी।

सर्वाधिक गोल करने वाले ये हैं टॉप-5 खिलाड़ी

इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में अब पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले नंबर पर हैं। रोनाल्डो ने 118 मैचों में 111 गोल की बदौलत यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दूसरे नंबर पर ईरान के अली देई हैं, जिनके नाम 149 मैचों में 109 गोल दर्ज हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर मलेशिया के मोख्तार दहारी का नाम आता है। दहारी ने 142 मुकाबलों में 89 इंटरनेशनल गोल दागे थे। नंबर चार पर हंगरी के फेरेन पुस्कस हैं, जिन्होंने 85 मैचों में 84 गोल किए। टॉप-5 की लिस्ट में आखिरी नंबर पर जांबिया के ग्रैंडफे चितालू का नाम हैं, जिन्होंने 111 मुकाबले खेले और 79 गोल दागे। वहीं, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 76 गोल के साथ आठवें नंबर पर हैं।

चैंपियंस लीग में भी सर्वाधिक गोल किए हैं रोनाल्डो ने

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 14 रिकॉर्ड गोल यूरो कप में किए हैं। उन्होंने 91 गोल बॉस के इन-साइड से और 20 गोल आउट-साइड से किए हैं। रोनाल्डो ने अब तक 14 गोल पेनाल्टी से और 9 फ्रीकिक से दागे हैं। वहीं, उन्होंने 28 गोल हेडर से किए हैं। रोनाल्डो 134 गोल के साथ चैंपियंस लीग में भी सर्वाधिक गोल करने वाले प्लेयर हैं।

इंटरनेशनल फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैंने रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि उन विशेष लम्हों के लिए जो हमें मिले। मैच के अंतिम लम्हों में दो गोल करना इतना मुश्किल होता है, लेकिन टीम ने जो किया मुझे उसकी सराहना करनी होगी। हमने अंत तक विश्वास बनाए रखा।’

Read Also: बचपन में क्रिकेट और फुटबॉल खेला करते थे वर्ल्ड चैंपियन रेसर उसैन बोल्ट

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago