ताजा-खबरें

कोरोनावायरस: चीन में अब तक 17 मौतें, वुहान में इमरजेंसी के बाद कहीं भी जानें पर प्रतिबंध

चीन के लिए कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है,जिसके बाद यहां इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। उसके प्रमुख शहर वुहान में सभी प्रकार के यातायात पर प्रतिबंध है, ताकि वायरस पर काबू पाया जा सके। इस शहर की जनसंख्या 1.11 करोड़ है। न तो यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट चल रहा है और न ही हवाई अड्डों से उड़ानें जारी है। इस शहर में चारों ओर सफाई चल रही है।

कोरोनावायरस के प्रकोप को अपने अन्य शहरों और दुनिया के देशों में फैलने से रोकने के लिए चीन सरकार ने वुहान को संपर्क दुनिया से अलग कर दिया है। किसी भी पर्यटक को वुहान न आने की चेतावनी दी गई है। साथ ही वुहान के लोगों को शहर छोड़कर न जाने की हिदायत भी है। वुहान के वो सभी बाजार बंद हैं, जहां जीव-जंतुओं की बिक्री होती थी।

वुहान से हर दिन होती है 800 उड़ानें

चीन के प्रमुख शहरों में शुमार वुहान से देश—विदेश के लिए हर दिन करीब 800 उड़ानें होती थी। जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। वुहान से न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, लंदन, पेरिस, रोम, मॉस्को और टोक्यो की सीधी उड़ानों पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही नहीं यहां के सभी स्कूल, सार्वजनिक स्थानों, बाजार, दफ्तरों, कॉलेज आदि को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

वुहान की करीब 9.20 लाख की आबादी हर दिन रेलवे स्टेशन से यात्राएं करती हैं। लेकिन घातक वायरस की वजह से अब सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। लोगों को बिना जांच कराए शहर छोड़ने से मना कर दिया गया है।

चीन के 22 प्रांत कोरोनावायरस से प्रभावित

एशिया के सबसे बड़े देश चीन में कोरोनावायरस से कुल 546 लोग संक्रमित है। यहीं नहीं यहां के 22 प्रांतों में इस वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। जिनमें से सबसे अधिक हुबेई प्रभावित हुआ है। इस प्रांत में 444 लोग संक्रमित हैं। इसी प्रांत में वुहान शहर आता है। इसके बाद गुआंगडोंग प्रांत में सबसे ज्यादा संक्रमण है। यहां 26 लोग संक्रमित हैं।

चीन में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में 3 लोग संक्रमित हैं। जापान, मकाऊ, दक्षिण कोरिया, ताइवान और अमेरिका में एक-एक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सुनने में ये भी आ रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में एक संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति मिला है।

Read More-चीन में सार्स जैसे एक ओर वायरस से मची हड़कंप, अब तक तीन लोगों की मौत

पर्यटन को बड़ा झटका

चीन में इन दिनों लूनर वर्ष मनाया जाता है। जिसके लिए छुट्टियों की शुरुआत 25 जनवरी से होने वाली हैं। ऐसे में कोरोनावायरस के कहर के बाद वुहान पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से चीन में पर्यटन और लोगों के आने-जाने पर बड़ा झटका लगेगा। चीन की सरकार ने लोगों को छुट्टियां मनाने से मना कर दिया है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago