ताजा-खबरें

कोरोना का कहर : मुंबई में अब दो दर्जन से ज्यादा मीडियाकर्मी पॉजिटिव

देश में कोरोना अब मीडियाकर्मियों को भी चपेट में ले रहा है और मुंबई में 2 दर्जन से ज्यादा पत्रकार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन मीडिया​कर्मियों में ज्यादातर फील्ड रिपोर्टिंग से जुडे हुए पत्रकार हैं। इस खबर के बाद मीडिया जगत में चिन्ताएं हैं।

विशेष शिविर में मीडियाकर्मियों का हुआ था परीक्षण

मुंबई में टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद जगदाले ने इस मामले की पुष्टि कर बताया कि पिछले सप्ताह यहां आयोजित एक विशेष शिविर में पत्रकारों का टेस्ट हुआ था जिसमें कम से कम 30 पत्रकार सं​क्रमित पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर रिर्पोटिंग से जुडे हुए पत्रकार हैं।

Read More: यूपी सीएम योगी के पिता का निधन, इसलिए अंतिम संस्कार में नहीं होंगे शामिल

आंकड़ा और भी ऊपर जाने की है आशंका

एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद जगदाले का यह भी कहना है कि यह संख्या और भी ज्यादा जा सकती है क्यों कि कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट आना अभी शेष है। गौरतलब है कि पत्रकारों के संगठनों व मंत्रालय आदि की मांग के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने बीएमसी को पत्रकारों की स्क्रीनिंग करने के लिए एक विशेष शिविर आयोजित करने का आदेश दिया था। बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल को लगभग 167 पत्रकारों का कोरोना परीक्षण किया गया था।

महाराष्ट्र में इतने हुए अब मामले

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप रूकने का नाम नहीं ले रहा है और अब तक यहां करीब 4 हजार से ज्यादा संक्रमित लोगों के मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या दो सौ से ज्यादा बताई जा रही है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago