गरम मसाला

कोरोना की बॉलीवुड में दस्तक, बेटियों के बाद निर्माता करीम मोरानी भी संक्रमित

घातक वायरस कोरोना ने अब बॉलीवुड में पूरी एंट्री करने की तैयारी कर ली है। दरअसल अपनी दोनों बेटियों के बाद अब निर्माता करीम मोरानी भी खुद पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी वह हास्पिटल में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं।

मोरानी परिवार में इस तरह पहुंचा कोरोना

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शाहरूख खान के करीबी दोस्त व निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा कोरोना से संक्रमित पाई गई ​थी और अगले ही दिन दूसरी बेटी व अभिनेत्री जोआ मोरानी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब पिता खुद करीम मोरानी भी इस वायरस से सं​क्रमित हो गए हैं।

Read More: फेक अकाउंट से परेशान होकर टीवी के लक्ष्मण ने ट्वीट कर कही ये बात

पूरी बिल्डिंग को किया सील, जुहू में हडकंप

मोरानी परिवार मुंबई की वीआईपी जगह जुहू में एक बिल्डिंग में रहता है। इस इलाके में बॉलीवुड के कई बडे सितारे भी रहते हैं। इस घटना के बाद आस पास के क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है और मोरानी परिवार से मिलने जुलने वाले लोग व स्टार भी तनाव में है। इधर करीम मोरानी के घर व बिल्डिंग को सील कर दिया गया है व परिवार के बाकी सदस्यों की जांच की जा रही है।

शाहरूख खान के करीबी व ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रोड्यूसर हैं करीम

फिल्म निर्माता करीम मोरानी सुपर स्टार शाहरूख खान के बेहद करीबी दोस्त हैं और शाहरूख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ सहित कई बडी फिल्मों के निर्माता रहे चुके हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस संक्रमित हुई थी जिसके बाद हडकंप मच गया था और अब निर्माता करीम व उनकी बेटियों के कोरोना होने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago