गुलाबी शहर

कोरोना अपडेट : राजस्थान में बढ़ता ही जा रहा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। मरीजों की यह संख्या अब तक 1034 तक पहुंच चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि राजधानी जयपुर में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है और अब तक पूरे राज्य के लगभग आधे मरीज अकेले जयपुर में ही हैं।

अब इतने हुए कोरोना मरीज, जानें संख्या

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1034 पहुंच चुकी है और इसमें भी सिर्फ जयपुर में ही 468 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या रामगंज की ही है। इसके अलावा जोधपुर में 102, झुंझुनूं में 32, टोंक में 59, भीलवाड़ा में 28, बांसवाड़ा में 59, बीकानेर में 34, जैसलमेर में 30, कोटा में 64 सहित राज्य के 25 जिलों से मरीज संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं।

Read More: राजस्थान: प्‍लास्‍ट‍िक थैलियों में थूंककर घरों में फेंकते हुए महिलाएं सीसीटीवी में कैद

जयपुर मेट्रो यात्री सेवा भी 3 मई तक बंद

इधर लॉकडाउन को देखते हुए जयपुर में मेट्रो यात्री सेवा भी पूरी तरह से 3 मई तक बंद कर दी गई है। जयपुर मेट्रो अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि केंद्र की घोषणा के बाद व कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने और कर्मचारियों,यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह फैसला लिया गया है। वहीं मेट्रो प्रशासन ने अधिकारी व कर्मचारियों को अपने घर से ही कार्य कर कार्य रिपोर्ट वॉट्सएप ग्रुप पर भेजने के लिए निर्देशित किया है।

जयपुर के रामगंज में आरएसी तैनात, गलियों में की तारबंदी

राजधानी जयपुर कोरोना संक्रमण के हिसाब से हाई रिस्क यानि रेड जोन में है। पूरे राज्य के मरीजों में से लगभग आधे मरीज जयपुर के ही हैं। जयपुर का रामगंज इलाका कम्युनिटी संक्रमण की रेखा पर नजर आ रहा है। रामगंज में अब तक लगभग 400 मामले संक्रमण के आ चुके हैं और संक्रमण ज्यादा नहीं फैले इसलिए रामगंज में दो कंपनी आरएसी की अब तैनात कर दी गई है और पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड के जवान भी तैनात है। पूरे इलाके की गलियों व प्रमुख रास्तों में तारबंदी कर दी गई है और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago