गुलाबी शहर

राजस्थान: कोरोना मरीजों का चिन्हित मेडिकल कॉलेजों में हो सकेगा तुरंत उपचार

राजस्थान में कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना पॉजीटिव मरीजों का चिन्हित मेडिकल कॉलेजों में तुरंत उपचार करने के आदेश दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार ने प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को कोरोना पॉजीटिव मरीजों के तुरंत उपचार के लिए चिन्हित मेडिकल कॉलेजों में इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार ने दिए निर्देश

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अजमेर, नागौर, टोंक, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और धौलपुर जिले के मरीजों को भर्ती कराया जा सकता है। इसी तरह डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में जोधपुर, पाली, जालौर, बाड़मेर, जैसलमेर और सिरोही के कोरोना पॉजीटिव मरीजों का इलाज करवाया जा सकता है।

Read More: आपकी कार या बाइक में भी हो सकता है कोरोना, इस तरह रहें सुरक्षित

आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडगढ़ और प्रतापगढ़ के मरीजों को लाया जा सकता है। इसी प्रकार एमजीएम मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा में भीलवाड़ा, एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर में बीकानेर, चुरू, हनुमागढ़, श्रीगंगानगर और न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा में कोटा, झालावाड़, बूंदी व बारां के कोरोना प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago