गुलाबी शहर

राजस्थान में कोरोना मरीज अब 210, जयपुर में सबसे ज्यादा, एक बुजुर्ग की मौत

राजस्थान में कोरोना का कहर लगातार बढता जा रहा है और रविवार दोपहर तक संक्रमित मरीजों की संख्या 210 तक पहुंच गई है वहीं पूरे राज्य में राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा पॉजि​टिव मामले सामने आए हैं। जयपुर में एक बुजुर्ग की मौत के साथ राजस्थान में मौत की संख्या 5 हो गई है।

कोरोना ने ली एक और जान

कोरोना वायरस से जयपुर में 82 साल के एक बुजुर्ग की मौत होने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग को 4 अप्रैल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनकी रात सवा 12 बजे मौत हो गई। मृतक जयपुर के घाट गेट के पास रहने वाले थे।

Read More: कोरोना संकट: राजस्थान में बिजली-पानी के दो माह के बिल होंगे स्थगित

कैंटीन में कोरोना के मामले से हडकंप

रविवार को जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में कार्यरत एक जने को कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है जिसे हडकंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जानकारी लगते ही इस कैंटीन व स्टोर रूम को सीज कर​ दिया गया है। इस कैंटीन से कई चिकित्सक व स्टूडेंट्स और आम स्टाफ चाय नाश्ता आदि सामान लेते हैं जिससे लोगों में खलबली मची हुई है।

राज्य में कोरोना के मामलों में जयपुर नंबर वन

पूरे राजस्थान में कोरोना के अब तक आए मामलों में जयपुर जिला पहले स्थान पर है और अब तक यहां 56 मामले आ चुके हैं वहीं राजस्थान में कुल 210 मामलों में 46 मरीज तबलीगी हैं।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago