हलचल

चीन की वुहान स्थित लैब से लीक होकर पूरी दुनिया में फैला कोरोना: वैज्ञानिक निकोलस वेड

पिछले करीब सवा साल से पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पैदा हुए गंभीर संकट से जूझ रही है। यह महामारी आगे कब तक जारी रहेगी, इसका भी कोई अनुमान नहीं लगाया जा सका है। इसी बीच कई देश कोरोना वायरस की शुरुआत कहां से और कैसी हुई इस पर शोध कर रहे हैं, ताकि ये पता लगाया जा सके कि यह वायरस मानव निर्मित है या प्राकृतिक। कोरोना वायरस को लेकर हाल में हुए एक नए शोध के दावा किया गया है कि कोरोना को चीनी वैज्ञानिकों ने एक लैब में बनाया था, जहां से ये लीक हो गया। शोध में बताया गया कि लैब से निकलकर यह वायरस पूरी दुनिया में फैल गया और पिछले सवा साल से तबाही मचा रहा है।

दावा- BSL2 लैब में बनाया गया वायरस पूरी दुनिया में लीक हुआ

साइंस रिसर्च मैग्जीन बुलेटिन ऑफ एटोमिक साइंटिस्ट में प्रकाशित एक लेख में प्रसिद्ध वैज्ञानिक-लेखक निकोलस वेड ने दावा किया है कि कोरोना वायरस को चीन के वुहान स्थित BSL2 लैब में बनाया गया है, जहां से यह वायरस पूरी दुनिया में लीक हुआ। वेड ने वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को फंड मुहैया कराने वाली अमेरिकी संस्था इकोहेल्थ एलायंस ऑफ न्यूयॉर्क के अध्यक्ष डॉ. पीटर डास्जैक के इंटरव्यू को अपने लेख का आधार बनाया है।

बता दें कि अपने इंटरव्यू में पीटर डास्जैक ने पहली बार खुलासा किया था कि वुहान लैब में स्पाइक प्रोटीन की रिप्रोग्रामिंग और ह्यूमनाइज्ड चूहों को संक्रमित करने वाले काइमेरिक कोरोना वायरस तैयार किए जाते हैं। डॉ. डास्जैक ने जानकारी दी थी कि करीब छह से सात सालों से लैब में सार्स से संबंधित करीब 100 से ज्यादा नए कोरोना वायरस ढूंढे गए। इनमें से कुछ को मानव कोशिकाओं पर आजमाया गया।

वायरस के लीक की आशंकाओं को खारिज करने की कोशिश हुई

वैज्ञानिक निकोलस वेड ने अपने लेख में लिखा है कि चीन की वुहान वायरोलॉजी लैब में कोरोना वायरस के संक्रमण क्षमता बढ़ाने पर लगातार रिसर्च जारी है। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं डॉ. डास्जैक को यह भी मालूम था कि वहां वैज्ञानिकों को पूरी तरह से संक्रमण से सुरक्षित रखने की तैयारियों में खामियां थीं। बावजूद इसके महामारी फैलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई, बल्कि वायरस के लीक होने की आशंकाओं को खारिज करने की भी भरसक कोशिश की गई। आपको बता दें कि इससे पहले कई प्रमुख वैज्ञानिक चीन पर वायरस फैलाने के सीधे आरोप लगा चुके हैं।

Read: आईसीएमआर ने टेस्ट किट को मंजूरी दी, अब घर पर खुद भी कर सकेंगे कोरोना की जांच

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago