ऑटो

आपकी कार या बाइक में भी हो सकता है कोरोना, इस तरह रहें सुरक्षित

देश में कोरोना वायरस जिस गति से फैल रहा है उस हिसाब से अब वाहन भी सुरक्षित नहीं है। आपकी कार या बाइक में भी यह खतरनाक वायरस हो सकता है इसलिए समय से पहले इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जिससे सुरक्षित रहा जा सकें। जानिये, इस बारे में-

रोज करें इस तरह साफ सफाई

अगर आप कार चलाते हैं तो आपको कार की रोज साफ-सफाई करनी चाहिए। बाहर से मिट्टी व धूल के कण आसानी से कार के अंदर पहुंच जाते हैं और इनके साथ ही वायरस भी कार के अंदर आसानी से आ सकता है। इसलिए नियमित कार में वैक्यूम क्लीनर से सफाई करनी चाहिए जिससे यह खतरा टल सके।

स्टीयरिंग में भी रहता है खतरा

कार की स्टीयरिंग में भी इस वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए स्टीयरिंग की भी रोज सफाई की जानी चाहिए और स्पिरिट से इसे साफ किया जा सकता है जिससे कार को चलाने वाला अन्य व्यक्ति भी संक्रमण से बच सकता है।

Read More: भारत में कोरोना वायरस की दवा बनाने के लिए इस कंपनी को मिला लाइसेंस

इन चीजों को भी करें सफाई
  • कार से उतरने के समय अंदर व बाहर के डोर हैंडल्स ज्यादा उपयोग में आते हैं इसलिए इस खतरनाक वायरस का संपर्क इन पर होने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। ऐसी स्थिति में डोर हैंडल्स को ढंग से क्लीन करने की आवश्यकता होती है।
  • इसके अलावा कार में विंडो के ग्लास,स्विच,एसी बटन, सीट,गियर,ऑडियो स्पीकर आदि सभी चीजों को सूक्ष्मता से उचित तरीके से सफाई जरूर कर लेनी चाहिए।
  • कार के अलावा आपकी बाइक भी कोरोना का संक्रमण आसानी से कर सकती है इसलिए बाइक के सभी पार्टस की भी नियमित उचित तरीके से सफाई कर लेनी चाहिए जिससे इस भयानक बीमारी के संक्रमण से दूर रहा जा सके।
  • अगर संभव हो तो अपनी कार या बाइक को आप स्वयं ही काम में लें एवं अन्य किसी व्यक्ति को बहुत जरूरी होने पर उपयोग में लेने देवें।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago