हलचल

कांग्रेस अभी नहीं छोड़ना चाहती 24 अकबर रोड मुख्यालय, दो बंगले खाली करने को तैयार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी यानि कांग्रेस फिलहाल अपना मुख्यालय 24 अकबर रोड को ही बनाए रखना चाहती है। जानकारी के अनुसार, पार्टी 26 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित दो बंगले ​खाली करने को तैयार है, लेकिन अभी अपना मुख्यालय बदलना नहीं चाहती है। दरअसल, करीब 44 सालों से कांग्रेस की पहचान 24 अकबर रोड से जुड़ी है। कांग्रेस का यह मुख्यालय चार दशक से ज्यादा पुराना है।

कांग्रेस को लोक निर्माण विभाग कई बार भेज चुका नोटिस

गौरतलब है कि कांग्रेस को बीते दो सालों में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से कई बार बंगले खाली करने के नोटिस मिल चुके हैं। पार्टी की पिछले साल 28 दिसंबर स्थापना दिवस पर नए इंदिरा भवन 9ए कोटला रोड में प्रवेश की तैयारी थी, लेकिन कांग्रेस ने अपना मुख्यालय शिफ्ट नहीं किया। कांग्रेस ने फिलहाल 26 अकबर रोड जिसमें सेवादल और 5, रायसीना रोड जिसमें युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यालय हैं, उन्हें खाली करने का फैसला कर लिया है। इनके अलावा कुछ अन्य विभाग भी पार्टी के इस स्थापना दिवस पर नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। कांग्रेस ने जनसंघ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम वाली सड़क पर नए भवन का मुख्य द्वार पीछे की कोटला रोड पर रखा है।

राहुल गांधी के भविष्य के लिए खतरा नहीं थे मनमोहन, इसलिए सोनिया ने बनाया पीएम: ओबामा

कांग्रेस को वर्ष 2018 तक नए भवन में शिफ्ट होना था

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरह ही कांग्रेस को भी उसके नए मुख्यालय के निर्माण के लिए लुटियन दिल्ली से बाहर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर प्लॉट आवंटित हुआ था। भाजपा अशोक रोड से निकलकर साल 2018 में ही अपने मुख्यालय में पहुंच गईं। वहीं, कांग्रेस ने अब तक अपना मुख्यालय शिफ्ट नहीं किया है। कांग्रेस को प्लॉट आवंटित होने पर वर्ष 2018 तक नए भवन में शिफ्ट कर जाना था। पार्टी कोरोना के कारण 24 अकबर रोड मुख्यालय छोड़ने के लिए अभी कुछ और समय चाह रही है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago