हलचल

कांग्रेस नेता ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ख़िलाफ़ दर्ज़ कराई एफआईआर

भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ख़िलाफ़ संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने भाजपा नेता पात्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर विवादित बातें लिखी हैं। वहीं, मामला बड़ी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े होने के कारण पुलिस भी ज्यादा कुछ कहने से बच रही है।

दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पर तंज कसने का भी आरोप

जानकारी के लिए बता दें, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा था कि यदि इस समय कोरोना संकट में कांग्रेस की सरकार होती, तो हम टेस्ट, उपचार, व्यवस्था, राहत, मदद और तकनीक में सबसे आगे होते। इसी ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के समय कोरोना संकट के होने पर घोटाले होने का अंदेशा जताया था।

वहीं, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का आरोप है कि संबित पात्रा ने पोस्टर के साथ दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पर भी तंज कसा था। पात्रा के अपने ट्वीट में कहा कि यदि कोरोना संकटकाल में कांग्रेस की सरकार होती तो 5000 करोड़ का मास्क घोटाला, 7000 करोड़ का कोरोना टेस्ट किट घोटाला, 20 हजार करोड़ का जवाहर सैनिटाइजर घोटाला और 26 हजार करोड़ का राजीव गांधी वायरस रिसर्च घोटाला हो जाता।

Read More: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत में सुधार, दो दिन बाद एम्स से मिली छुट्टी

बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ख़िलाफ़ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोपों के तहत छत्तीसगढ़ में भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago