लव यू जिंदगी

मिसअंडरस्टैडिंग : बात करेंगे तो ही बात बनेगी

‘कम्युनिकेशन गैप’ यह शब्द आपने कई बार सुना होगा। क्या आपने कभी इसे महसूस किया, यदि जवाब ‘हां’ है तो आप जानते होंगे कि इससे कितनी समस्या होती है और यदि जवाब ‘नहीं’ है तो या तो आप बहुत हैप्पी फेज में हैं या फिर आप समस्याओं को समझने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। जब दो व्यक्तियों के बीच संवाद की स्थिति खत्म हो जाती है तो इसे ही ‘कम्युनिकेशन गैप’ कहते हैं। कहने को तो यह दो शब्द हैं लेकिन इनका किसी भी रिश्ते में होना बहुत की खतरनाक है। इसके कारण हमेशा जो सबसे बड़ी समस्या पैदा होती है वह है ‘मिसअंडरस्टैडिंग’।

दरअसल जब दो लोगों के बीच संवाद खत्म होता है तो कई गलत बातें दिमाग में घर कर जाती हैं। जैसे एक छोटा सा उदाहरण देखते हैं। जब आपका साथी आपको बहुत देर तक कॉल नहीं करता या मैसेज का जवाब नहीं देता तो आप ना जाने कितनी बातें इस दरम्यिान सोच लेते हैं। आप अपने रिश्ते को अलग ही दिशा में ले जाते हैं। गुस्सा आप पर हावी होने लगता है, आप सोचने समझने की शक्ति खोने लगते हैं। फिर जब आपकी अपने साथी से बात होती है और वह बात न कर पाने का कोई स्वाभाविक कारण बताता है तो आपको पछतावा होता है कि आपने बिना बात ही इतनी बातें सोच ली।

यह एक बहुत छोटा सा उदाहरण था यह समझने के लिए कि जब बातचीत नहीं होती तो कितनी समस्या हो सकती है। अब दूसरी बात आती है कि यह स्थिति क्यों पैदा होती है? इसके पीछे मुख्य रूप से तीन कारण हो सकते हैं एक तो आप पहल नहीं करना चाहते, दूसरा आप गुस्से को रिश्तों के उपर जगह देते हैं और तीसरा आप समझ ही नहीं पा रहे कि बात ना करने से कितनी परेशानी बढ़ रही है।

कोशिश करें कि आप हमेशा अपने लोगों से संवाद की स्थिति बनाए रखें। लबें समय तक किसी भी रिश्ते में यदि साइलेंस बनी हुई है तो यह यकीनन आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है। भले ही आप कितने ही नाराज हों लेकिन अपने ईगो को साइड में रखते हुए अपनी बात को रखने की कोशिश करिए साथ ही सामने वाले को भी समझने की कोशिश करिए। इससे आपकी बहुत सी समस्याएं चंद मिनटों में ठीक हो जाएंगी।

बातें होंगी तो ही गिला शिकवा होंगे और तब ही शिकायतें दूर होंगी, वरना खामोशियां तो बस परेशानियां बढ़ाएंगी…।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago