हलचल

सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन

देश के अधिकांश राज्यों में एक ओर जहां फेज वाइज लॉकडाउन हटाया जा रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल में वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन आगे बढ़ने का फैसला लिया है।
सीएम ममता ने सोमवार को घोषणा की है कि राज्य में लॉकडाउन की अवधि 15 दिन और बढ़ाकर इसे 30 जून तक कर दिया गया है। बता दें, पहले बंद 15 जून तक लॉकडाउन खत्म होना तय किया गया था।

सभी मौजूदा रियायतें और शर्तें पूर्ववत ही रहेंगी

सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘राज्य में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया जा रहा है, सभी मौजूदा रियायतें और शर्तें पूर्ववत रहेंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमनें सामाजिक कार्यक्रमों जैसे विवाह या अंतिम संस्कार में 10 लोगों के शामिल होने को मंजूरी दी थी, जिसकी सीमा अब बढ़ाकर 25 कर दी गई है।’

Read More: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े तीन लोगों को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की शर्तों में एक जून से ढील देते हुए प्रार्थना स्थलों को खोलने तथा जूट, चाय और निर्माण क्षेत्र में काम पूर्ण रूप से शुरू करने को मंजूरी दे दी थी। करीब दो महीने के बाद पश्चिम बंगाल राज्य में सोमवार को शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों ने अपनी सेवा शुरू कर दी है। इसकी इजाजत राज्य सरकार ने लॉकडाउन में और ढील देते हुए दी है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से करीब चार सौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago