ताजा-खबरें

श्याम वर्ण रामलला की मनमोहक तस्वीर आई सामने, हाथ में सोने का तीर-धनुष

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच, शुक्रवार को रामलला की प्रतिमा के मुख की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में रामलला का मनमोहक चेहरा नजर आ रहा है। उनके मस्तक पर तिलक है और वे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रामलला की 5 वर्ष की ये मूर्ति है, जिसे कर्नाटक के विशेष पत्थर से तैयार किया गया है। इस मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतार दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही मूर्ती में ‘ॐ’, स्वास्तिक के निशान, चक्र और गदा भी बने हैं।

कमल दल पर खड़े रामलला

रामलला की मूर्ति के नीचे पैरों की तरफ दाहिने ओर हनुमान जी और बाईं ओर गरुण भगवान की मूर्ति बनाई गई है। इसके अलावा, रामलला कमल दल पर खड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में रामलला के बाएं हाथ में धनुष भी दिखाई देगा। रामलला के माथे पर हीरे की आकृति लगाई जाएगी, जो दूर से ही श्रद्धालुओं को नजर आ जाएगी।

मूर्ति के ऊपर भगवान सूर्य को स्थान

बताया जाता है कि भगवान राम इक्ष्वाकु वंश में जन्म लिए थे। सूर्य के पुत्र राजा इक्ष्वाकु ने ही इस वंश की स्थापना की थी। इसलिए प्रभु श्री राम को सूर्यवंशी भी कहा जाता है। यही वजह है कि मूर्तिकार ने रामलला की इस मूर्ति के सबसे ऊपर भगवान सूर्य को स्थान दिया है।

विष्णु भगवान के 10 अवतार

रामलला की मूर्ति में भगवान विष्णु के दसों अवतार को भी जगह दी गई है। मूर्ति के दोनों तरह भगवान विष्णु के 10 अवतार- मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि की छवि दिखाई दे रही है।

Mukut Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago