हलचल

चंद्रयान-2 ने भेजीं पहली तस्वीरें, ऐसी दिखती है हमारी धरती

मिशन मून (Mission Moon) पर निकले भारत के चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) ने पहली बार पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए चंद्रयान द्वारा भेजी गईं तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को चंद्रयान-2 ने 3 अगस्त को शाम पांच बजकर 28 मिनट पर खींचा है। इसरो के अनुसार चंद्रयान-2 ने यह तस्वीरें LI4 कैमरे से ली हैं।

आपको बता दें कि इसरो ने 2 अगस्त को भारत के मून स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-2 की ऑर्बिट को चौथी बार सफलतापूर्वक बढ़ाया था। भारतीय स्पेस एजेंसी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि चंद्रयान-2 की कक्षा को 646 सेकेंड के लिए ऑनबोर्ड मोटरों को चालू करके 277 गुणा 89,472 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया।

इसके ऑर्बिट को 6 अगस्त को दोपहर 2.30 से 3.30 के बीच में पांचवीं बार बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि चंद्रयान -2 को 22 जुलाई को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क तीन (GSLV MK3) द्वारा 170 गुणा 45, 475 किलोमीटर की कक्षा में इंजेक्ट किया गया था।

गौरतलब है कि इसरो ने 11 साल पहले ‘चंद्रयान 1’ को रवाना किया था। इसका कार्यकाल 312 दिन का था और यह 29 अगस्त, 2019 तक कार्यरत था। चंद्रयान 2 में आर्बिटर, लैंडर और रोवर लगाये गए हैं और इसके सितम्बर के पहले सप्ताह में चांद पर उतरने की उम्मीद है।

इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मद्धिम ढंग से उतारा जाएगा। इस इलाके में अब तक कोई देश पहुंच नहीं सका है। चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत ऐसा चौथा देश होगा जो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के जरिए रोवर को उतारेगा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago