गुलाबी शहर

लॉकडाउन हटने की संभावना कम, केंद्र कर रहा इसलिए गंभीरता से विचार

देश में कोरोना वायरस कहर के चलते जारी लॉक डाउन 14 अप्रैल के बाद हटने के आसार अब बहुत कम दिखाई दे रहे हैं। दरअसल कई राज्यों व विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से इस स्थिति में 14 अप्रैल को लॉक डाउन नहीं हटाने की अपील की है और अब केंद्र इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

राजस्थान के सीएम गहलोत ने भी किया इनकार

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान परिस्थिति में लॉकडाउन हटाने की संभावना से इनकार किया और कहा कि इस मामले में चरणबद्ध तरीके से ही फैसला लिया जाएगा। गहलोत ने यह भी कहा कि केंद्र को राज्य सरकारों को लॉकडाउन बढ़ाने का अधिकार दे देना चाहिए।

Read More: 30% तक घट सकती हैं प्रॉपर्टी की कीमतें, एक दशक की सबसे बड़ी होगी गिरावट

देश में अभी भी नहीं सुधरे हालात,बढ रहे हैं मामले

कोरोनावायरस का प्रकोप भारत में बढता ही जा रहा है और लॉक डाउन के वावजूद भी मामलों में कमी नहीं आई है। अभी तक 3 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित व 100 से ज्यादा लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई राज्यों में स्थिति ज्यादा गंभीर है। इस मामले को देखते हुए कई राज्य सरकारों व विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार को निर्धारित 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन को अभी नहीं हटाने की अपील की है।

राजस्थान में कोरोना योद्धाओं को मिलेगी 25 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इस काम में जुटे हुए चिकित्सकर्मियों व अन्य कोरोना योद्धाओं को 25 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अब तक 5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago