लाइफस्टाइल

सीबीएसई और आईएससी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा रद्द की, पीएम ने उच्च स्तरीय बैठक में लिया फैसला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई और आईएससी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। सीबीएसई और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद किया है। भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) के अध्यक्ष डॉ. जी इम्मानुएल ने बताया कि परिणामों को तैयार करने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

इच्छुक छात्रों को परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया जाएगा

प्रधानमंत्री मोदी की उच्च स्तरीय बैठक में बड़ा फैसला करते हुए सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। बैठक में सहमति बनी है कि यदि पिछले साल की तरह कुछ छात्र परीक्षा देने की इच्छा रखते हैं, तो स्थिति अनुकूल होने पर सीबीएसई द्वारा उन्हें परीक्षा में बैठने का विकल्प प्रदान किया जाएगा। सीबीएसई के बाद आईएससी बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने का निर्णय पीएम के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद किया है।

शिक्षा मंत्री बीमार होने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हुए

आपको जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया गया था। इसी फैसले की तर्ज पर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया है। इस संबंध में काउंसिल की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। वहीं, सीआईएससीई की ओर से पूर्व में सीबीएसई की तर्ज पर ICSE परीक्षा को रद्द कर दिया था।

10वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा का परिणाम अब जुलाई में जारी करेगा CBSE, विद्यालयों को दिए ये निर्देश

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago