गैजेट

सावधान! क्या आपने भी फेसबुक पर अपना नंबर कर रखा है पब्लिक?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एक बार फिर डाटा चोरी मामले को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। पिछले कुछ समय से दुनियाभर में फेसबुक पर डाटा चोरी को लेकर कई गंभीर आरोप लगे हैं। अब करीब 41 करोड़ फेसबुक यूजर्स के मोबाइल नंबर्स लीक होने की खबर सामने आई है।

मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक यूजर्स के मोबाइल नंबर का एक ऑनलाइन डेटाबेस मिला है। जो यूजर्स के फेसबुक अकाउंट से लिंक थे। जिसमें 133 मिलियन यूएस यूजर्स के हैं, 18 मिलियन ब्रिटिश यूजर्स के और 50 मिलियन वियतनाम के रिकॉर्ड्स शामिल हैं।

खबरों की मानें तो इसकी सबसे बड़ी वजह सर्वर के पासवर्ड से प्रोटेक्टेड नहीं होना सामने आई है। टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 41 करोड़ फेसबुक यूजर्स के फोन नंबर पब्लिक थे जिनके नंबर लीक हुए।

फेसबुक ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले को लेकर फेसबुक ने भी प्रतिक्रिया दी है। अपनी प्रतिक्रिया में फेसबुक ने इस डाटा को पुराना और पहल ही लिया गया बताया है। फेसबुक ने कई नए बदलाव किए है जिसके तहत फेसबुक से वो फीचर हटा दिया गया है जिससे लोग फोन नंबर के जरिए लोगों को सर्च कर सकते थे। कंपनी ने कहा कि अभी तक फेसबुक अकाउंट्स हैक होने जैसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि फेसबुक डाटा चोरी मामलों को लेकर चारों ओर से आलोचना झेल रहा है। ये पहली बार नहीं है जब डाटा चोरी का मामला सामने आया है इससे पहले भी फेसबुक पर डाटा चोरी के मामले सामने आए हैं। ऐसे में यूजर्स का विश्वास भी धीरे धीरे प्लेटफॉर्म से कम हुआ है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago