लाइफस्टाइल

करियर: कॉरपोरेट लॉ क्षेत्र में नौकरी व कमाई के हैं अच्छे अवसर

भारत में हमेशा से वकालात के पेशे में बहुत सम्मान मिलता रहा है इ​सलिए युवा शुरू से इस करियर की तरफ आकर्षित रहे हैं। वर्तमान में मेक इन इंडिया,स्टार्टअप व बढ़ती कॉरपोरेट गतिविधियों की वजह से अब इस प्रोफेशन में करियर का बहुत स्कोप बढ गया है और साथ में कमाई करने के भी अच्छे मौके मिलने लगे हैं। जानिये, किस तरह इसमें बनाएं करियर-

इसलिए है नौकरी व कमाई का स्कोप-

गत एक ​दशक में इंडिया में कॉरपोरेट गतिविधियां बढ रही हैं और मेक इन इंडिया,स्टार्टअप जैसे महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। इसके अलावा कंपनियों के विस्तार,निजीकरण में वृद्वि व विदेशी कंपनियों के देश में आने से इस क्षेत्र में रोजगार के बहुत अवसर बढने लगे हैं और कमाई करने का शानदार मौके मिलने लगे हैं।

यह है काम-

कॉरपोरेट्स एडवोकेट्स कंपनियों को उनके कानूनी अधिकार,सीमाओं के बारे में जानकारी,सलाह देते हैं और कंपनियों में आने वाले विवादास्पद मामलों व कोर्ट केस में कंपनी की तरफ से पैरवी कर समस्या का समाधान करवाते हैं। ऐसे अनुभवी वकीलों की जिम्मेदारी नई कंपनी,फर्म के शुरुआती दस्तावेज तैयार करवाने से लेकर आगे तक रहती है। कॉरपोरेट्स एडवोकेट्स कंपनियों में पार्ट टाईम व फुल टाईम दोनों तरीकों से काम करते हैं।

सैलरी-

कॉरपोरेट्स एडवोकेट्स के लिए सैलरी की कोई कमी नहीं है। ऐसे योग्य व्यक्ति खुद अपना स्वतंत्र कार्य शुरू कर कई कंपनियों के लिए कार्य कर सकते हैं। कंपनी में फुलटाईम नौकरी कर भी अच्छी सैलरी पैकेज पा सकते हैं। लीगल सेक्टर में युवाओं की इस तरफ बढती हुई रूचि को देखते हुए देश में लॉ यूनिवर्सिटीज व कॉलेजों की संख्या लगातार वृद्वि भी हो रही है।

Read More: बजट से शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव की संभावना, ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम होंगे शुरू

इन क्षेत्रों में है भारी डिमांड-

कॉरपोरेट्स एडवोकेट्स साइबर लॉ, प्रॉपर्टी राइट्स, कंपनी लॉ,पेटेंट लॉ, जीएसटी कानून आदि बिषयों में स्पेशलाइजेशन कर इस सुनहरे करियर की राह आसान बना सकते हैं और कम समय में नाम व पैसा अर्जित कर सकते हैं।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago