कारोबार

अब यूपीआई के जरिए भी एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे

अगर आपका बैंक अकाउंट है, तो आप एटीएम की स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करके भी कैश निकाल सकेंगे। बैंकों को एटीएम सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी एजीएस ट्रांजैक्शन टेक्नॉलजीज ने एक ऐसी व्यवस्था विकसित की है जिसमें कैश निकालने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल हो सकेगा।

यूपीआई कैश सर्विस में यूजर्स को कोई नई सर्विस या कोई नया ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि सिर्फ यूपीआई आधारित मोबाइल ऐप ही काफी होता है। अगर कोई यूजर यूपीआई पेमेंट कर रहा है तो उसे सिर्फ एटीएम स्क्रीन का क्यूआर कोड स्कैन करने की जरूरत होगी।

एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नॉलजीज के सीएमडी रवि बी गोयल के मुताबिक, कंपनी इसका डेमोंस्ट्रेशन दे चुकी है। उन्होंने कहा, ‘हमने जिस किसी बैंक से बातचीत की, सभी ने इसके प्रति उत्साह दिखाया।’ अब इस सर्विस को नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की मंजूरी की दरकार है। यह संस्था एटीएम नेटवर्क्स और यूपीआई प्लेटफॉर्म, दोनों के लिए नियम-कानून तय करती है।

खास बात यह है कि जो यह सुविधा लॉन्च करने के लिए बैंकों को अपने मौजूदा एटीएम में बदलाव पर बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के ग्रुप चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर महेश पटेल के अनुसार हार्डवेयर में किसी बदलाव की जरूरत नहीं होगी। यह मौजूदा कार्डलेस एटीएम निकासी से बेहतर है क्योंकि यह बिलकुल आसान और तेज है। यूपीआई और एटीएम, दोनों एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित होते हैं और यूपीआई सुरक्षित ट्रांजेक्शन सिस्टम साबित हो चुका है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago