ताजा-खबरें

बीएसएनएल देगा अपने ग्राहकों को देगा कॉल करने के पैसे, जानें क्या है वजह

हाल में रिलायंस जियो इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) को लेकर काफी चर्चित रही थी। इस चार्ज के अंतर्गत उसने अपने उपभोक्ताओं से नॉन जियो कॉलिंग करने पर पैसा लेना शुरू कर दिया है और उसने अपने रिचार्जों की कीमतें बढ़ा दी है। वहीं देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने इसके विपरीत एक नया प्लान जारी किया है जिसके तहत वह अपने उपभोक्ताओं को कॉलिंग करने पर पैसे देगी।

बीएसएनएल के इस नए ऑफर में यदि कस्टमर 5 मिनट या इससे अधिक समय तक बात करता है तो वह उसके अकाउंट में 6 पैसे जोड़ देगा। बता दें कि फिलहाल यह कंपनी घाटे में चल रही है। हाल में बीएसएनएल और एमटीएनएल को मर्ज करने की बातें चली थी।

कंपनी के डायरेक्टर सीएफए ने अपने एक बयान में कहा है कि ‘डिजिटल एक्सपेरिंएस के जमाने में जहां उपभोक्ता अपने वॉयस और डेटा के लिए क्वॉलिटी सर्विस चाहते हैं, हम अपने कस्टमर्स को अपग्रेडेड नेक्स्ट जेनेरेशन नेटवर्क से इंगेज करना चाहते हैं, ताकि उन्हें बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सके।’

बीएसएनएल देगा 6 पैसे का कैशबैक

कंपनी के सीएफए ने कहा है कि यह 6 पैसे का कैशबैक ऑफर देश के सभी बीएएसनएल वायरलाइन, FTTH और ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए हैं। कंपनी के इस नए प्लान से उपभोक्ता कितना लाभ ले पाते हैं और कंपनी अपना घाटे की कितनी भरपाई कर पाती है, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। इससे जियो कस्टमर को नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि अब यूजर्स को नॉन जियो कॉलिंग के लिए पैसे देने होते हैं, इससे प्लान महंगे हो गए हैं।

हाल में रिलायंस जियो में आईयूसी को लेकर हलचल मची थी। कंपनी लगातार यह चाह रही है कि ट्राई आईयूसी को नि:शुल्क कर दें, ताकि कंपनी एक बार फिर से यूजर्स को फ्री कॉल की सर्विस दे सके।

वहीं एयरटले और वोडाफोन, ये दोनों ही कंपनियां चाहती हैं कि आईयूसी को और बढ़ा दिया जाए ताकि टेलीकॉम इंडस्ट्री में पिछले कुदेगछ सालों से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जा सके।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago