कारोबार

बीएसएनएल दे रहा है इतना सस्ता डेटा और कॉल, जानिए पूरा आॅफर

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल भी निजी टेलिकॉम कंपनियो की तरह ग्राहकों को सस्ता डेटा और कॉल्स देने की राह पर आ गई है। कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए मेगा आॅफर निकाला है जिसके तहत अब मात्र 100 रूपए के प्लान में रोजना 1 जीबी डेटा समेत 74 दिनों के लिए फ्री कॉल्स और एसएमएस का लाभ उठा पाएंगे। बता दें कि ये मेगा आॅफर सिर्फ बीएसएनएल से जुड़ने वाले नए ग्राहकों के लिए है। आॅफर का लाभ वो लोग भी ले सकते हैं जो अपना मौजूदा नंबर पोर्ट कराकर बीएसएनएल से जुड़ना चाहते हों। आॅफर फिलहाल देश के 7 राज्यों राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए ही उपलब्ध है।

 

इस तरह ले पाएंगे आॅफर का लाभ:

इस आॅफर के तहत कंपनी द्वारा जारी किए गए कूपन एलपीजी डीलर्स के पास उपलब्ध होंगे। कूपन हिंदूस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के घरेलू एलपीजी कनेक्शन के बिलों पर प्रिंट मिलेंगे जिसके बाद इन दोनों कंपनियों से अपना घरेलू सिलेंडर बुक कराने वाले लोग ही आॅफर का फायदा उठा सकते हैं। ग्राहकों को ये कूपन अपने बिलों पर प्रिंट कराना अनिवार्य होगा जिससे उन्हें 399 रूपए वाले रिचार्ज के लिए मात्र 100 रूपए अदा करने होंगे।

कंपनी के प्रवक्ताओं ने आॅफर के फायदे गिनाते हुए बताया कि इस प्लान के तहत ग्राहकों को सिर्फ 1.35 रूपए में 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैद्यता 74 दिनों के लिए मान्य होगी वहीं ये प्लान रोमिंग में भी काम करेगा। इस प्लान के यूजर्स दिल्ली या मुंबई में होने पर वॉयस कॉल कर सकेंगे।

 

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago