गरम मसाला

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट से निधन

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट से 72 साल की उम्र में निधन हो गया। सरोज को सांस लेने में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात करीब दो बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके शव को रात में ही बांद्रा के अस्पताल में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सरोज की बेटी सुकैना ने बताया कि आज सुबह सात बजे के करीब मलाड के कब्रिस्तान में सरोज खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके प्रति शोक प्रकट करने के लिए प्रार्थना सभा तीन दिन बाद रखी गई है।

20 जून को अस्पताल में भर्ती हुई थी सरोज

आपको जानकारी के लिए बता दें कि 20 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद कोरियोग्राफर सरोज खान को मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था, लेकिन गुरुवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उनका निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव आया था। एक दिलचस्प बात ये है कि सरोज खान ने अपनी पहली शादी मास्टर बी. सोहनलाल से की थी। दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर था। शादी के वक्त सरोज की उम्र मात्र 13 साल थी। उन्होंने इस्लाम धर्म अपना कर 43 साल के सोहनलाल से शादी की। सोहनलाल की ये दूसरी शादी थी।

पहली शादी से बी. सोहनलाल के चार बच्चे थे और उन्होंने ये बात सरोज से छिपाई थी। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी, तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया और मेरी शादी हो गई थी।’  करीब चार साल बाद वर्ष 1965 में इन दोनों का तलाक हो गया था। इसके 10 साल बाद सरोज खान ने 1975 में बिजनेसमैन सरदार रोशन खान के साथ दूसरी शादी की।

विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आया था परिवार

उल्लेखनीय है कि सरोज खान ने अपने फिल्मी कॅरियर में सैकड़ों गानों को कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। उनके पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह था। भारत के विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था।

Read More: फिल्म ‘बेल बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगी वाणी कपूर

सरोज खान ने महज तीन साल की बहुत छोटी उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म ‘नजराना’ थी, जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की एक छोटी बच्ची का रोल प्ले किया। उन्होंने पचास के दशक में बतौर बैकग्राउंड डांसर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वर्ष 1974 में रिलीज हुई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से सरोज एक फ्रीलांस कोरियोग्राफर की तरह जुड़ीं, हालांकि उनके काम को काफी समय बाद पहचान मिली। उन्होंने अपने ​लंबे कॅरियर में ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’, ‘नगीना’, ‘तेजाब’, ‘बेटा’ और ‘थानेदार’ जैसी बेहद पॉपुलर और सफल फिल्मों के लिए कोरियोग्राफ किया था।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago