लाइफस्टाइल

देश में तेजी से फैल रहा है ब्लैक फंगस, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर के बीच अब ब्लैक फंगस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक 500 से ज्यादा लोग इसके चपेट में आ चुके हैं। खासकर कोरोना को मात देने के दो ​हफ्ते यानि करीब 14 दिन बाद मरीज में ब्लैक फंगस के मामले देखे जा रहे हैं। हालांकि, कुछ मरीजों में पॉजिटिव होने के दौरान भी यह पाया जा रहा है। इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी सिर्फ उन्हें होती है जिनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। देश में अब तक 11 से ज्यादा राज्यों में ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में आइये जानते हैं इस रोग के लक्षण क्या हैं…

क्या है ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस?

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुताबिक, म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस एक दुर्लभ प्रकार का फंगल इंफेक्शन है। ये एक गंभीर इंफेक्शन है, जो मोल्ड्स या फंगी के एक समूह की वजह से होता है। ये मोल्ड्स पूरे पर्यावरण में जीवित रहते हैं और साइनस या फेफड़ों को प्रभावित करते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताए ब्लैक फंगस के ये लक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने एक ट्वीट कर बताया है कि आंखों में लालपन या दर्द, बुखार, खांसी, सिरदर्द, सांस में तकलीफ, साफ-साफ दिखाई नहीं देना, उल्टी में खून आना या मानसिक स्थिति में बदलाव ब्लैक फंगस के लक्षण हो सकते हैं।

ब्लैक फंगस से बचने के लिए मरीज की निगरानी जरूरी: गुलेरिया

एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया बताया कि आमतौर पर पांच से 10 दिन तक ही स्टेरॉयड की जरूरत पड़ती है, इससे ज्यादा दिनों तक मरीज को यह दवाएं दी जाएं तो ब्लैक फंगस होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। अगर मरीज को स्टेरॉयड दे रहे हैं तो उसकी पूरी निगरानी करना भी स्वास्थ्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस से बचने के लिए मरीज की निगरानी बहुत जरूरी है। कोरोना से ठीक होने वाले या संक्रमण के दौरान मरीज ब्लैक फंगस की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से कई मरीजों की मौत तक हो रही है।

Read More: इम्यूनिटी मजबूत करने का भी काम करती है लौंग, सेवन करने से होते हैं ये फायदे

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago