हलचल

गुजरात के भरूच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

गुजरात में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। छह बार लोकसभा पहुंचने वाले भरूच सीट से सांसद मनसुख वसावा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा देने जा रहे हैं। सांसद मनसुख वसावा ने 28 दिसंबर को गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल को पत्र लिखकर अपने इस निर्णय से अवगत कराया। मिली जानकारी के अनुसार, लगातार पार्टी में हो रही उपेक्षा से नाराज होकर वसावा ने इस्तीफा दिया है। बता दें कि मनसुख वसावा छह बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। वह पिछले मोदी सरकार में राज्य मंत्री भी रहे थे।

लोकसभा सत्र शुरू होने से पहले पद से भी देंगे इस्तीफा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के साथ वफादारी से जुड़े रहे। पार्टी और जिंदगी के सिद्धांतों का बहुत ही सावधानी से पालन किया, लेकिन एक इंसान होने के नाते मुझसे गलती हो गई। इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह लोकसभा सत्र शुरू होने से पहले सांसद पद से भी इस्तीफा दे देंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने राज्य में होने वाली आदिवासी महिलाओं की तस्करी की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को दी थी। इसके अलावा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के मुद्दे पर वसावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।  पीएम को लिखे अपने पत्र में मनसुख वसावा ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आस-पास इको-सेंसिटिव जोन रद्द करने की मांग की थी। दरअसल, इस इलाके में रहने वाले आदिवासी लोगों ने इस संबंध में मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने पीएम को पत्र लिखा था। बता दें कि मनसुख वसावा खुद एक आदिवासी नेता के तौर पर जाने जाते हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago